News

Sehore: प्राचीन गणेश मंदिर में बड़ा सा चाकू लेकर घुसा शख्स, पुजारी को गाली दी और धमकाया, सीहोर का वीडियो आया सामने; VIDEO

मध्य प्रदेश के सीहोर में एक प्राचीन गणेश मंदिर में एक शख्स बड़ा सा चाकू लेकर घुस गया और पुजारी और उनके बेटे को धमकी देने लगा. जिसके कारण श्रद्धालुओं में भी खौफ फैल गया.

Sehore: प्राचीन गणेश मंदिर में बड़ा सा चाकू लेकर घुसा शख्स, पुजारी को गाली दी और धमकाया, सीहोर का वीडियो आया सामने; VIDEO
Credit-(X,@KunalChoudhary_)

सीहोर, मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश के सीहोर में एक प्राचीन गणेश मंदिर में एक शख्स बड़ा सा चाकू लेकर घुस गया और पुजारी और उनके बेटे को धमकी देने लगा. जिसके कारण श्रद्धालुओं में भी खौफ फैल गया. बताया जा रहा है की आरोपी महेश यादव ने मंदिर में पहुंचते ही पुजारी के बेटे जय दुबे और मंदिर सेवक लोकेश सोनी को गाली देने लगा और पुराना पैसा लौटाने का दबाव बनाने लगा. उसका कहना था कि उसने पहले किसी कानूनी मामले में पुजारी की आर्थिक मदद की थी और अब वह अपना पैसा वापस चाहता है.पूरी घटना मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई है. वीडियो में महेश यादव हाथ में एक तेज धार वाला हथियार लहराते हुए नजर आ रहा है. वह पुजारी के परिवार को धमकी देता है कि अगर अगले 24 घंटे में पैसा वापस नहीं मिला, तो वह फिर आकर गंभीर हमला करेगा.

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @KunalChoudhary_नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:VIDEO: वृंदावन के बांके बिहार मंदिर में सेवादारों और श्रद्धालुओं के बीच हुई जमकर मारपीट, प्रसाद चढ़ाने को लेकर हुआ विवाद, घटना का वीडियो आया सामने

मंदिर में घुसकर दी धमकी

मंदिर में सुरक्षा गार्ड नहीं थे मौजूद

यह मंदिर ना केवल सीहोर बल्कि पूरे मध्य प्रदेश में श्रद्धा का केंद्र माना जाता है. घटना के समय मंदिर में कोई भी सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था, जिससे साफ है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर कोई विशेष प्रबंध नहीं किया गया था.अब इस घटना के बाद प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठने लगे हैं.

आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू

पुजारी पक्ष की ओर से घटना के बाद मंडी थाना में लिखित शिकायत दी गई. पुलिस ने महेश यादव के खिलाफ धार्मिक स्थल पर बाधा उत्पन्न करने, गंभीर धमकी देने और हथियार लहराने के आरोप में भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 351(2) व आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एफआईआर दर्ज की है. पुलिस अब आरोपी की तलाश कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2025 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).