News

Ayodhya Shocker: राम मंदिर गेट परिसर के एक गेस्ट हाउस में महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा था कर्मचारी, लोगों ने पुलिस के हवाले किया, वीडियो आया सामने (Watch Video)

अयोध्या से एक शर्मनाक घटना सामने आई है . जहांपर एक गेस्ट हाउस का कर्मचारी महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा था. जिसको लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया.

Ayodhya Shocker: राम मंदिर गेट परिसर के एक गेस्ट हाउस में महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा था कर्मचारी, लोगों ने पुलिस के हवाले किया, वीडियो आया सामने (Watch Video)
(Photo Credits Pixabay)

अयोध्या, उत्तर प्रदेश: अयोध्या से एक शर्मनाक घटना सामने आई है . जहांपर एक गेस्ट हाउस का कर्मचारी महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा था. जिसको लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. ये घटना राम मंदिर के गेट के सामने एक गेस्ट हाउस में हुई है. इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर गेस्ट हाउस को सील कर दिया है.

आरोपी का नाम सौरभ कुमार बताया जा रहा है और वह बहराइच जनपद का रहनेवाला है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया X पर @WeUttarPradesh नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: लुलु मॉल में बुर्का पहनकर टॉयलेट में घुसा शख्स, महिलाओं का बना रहा था अश्लील वीडियो, ऐसे पकड़ा गया

गेस्ट हाउस का कर्मचारी बना रहा था महिला का वीडियो 

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक राम मंदिर के सामने राजा गेस्ट हाउस है. यहांपर कुछ श्रद्धालु पहुंचे थे. इस दौरान एक कर्मचारी महिला का नहाते हुए वीडियो बना रहा था. इस दौरान महिला को इस आरोपी की परछाई दिखी तो महिला ने शोर मचाया और गेस्ट हाउस के श्रद्धालुओं ने इस आरोपी को पकड़ लिया. इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया.

आरोपी के मोबाइल से मिले कई वीडियो

ये जानकारी सामने आई है कि जब पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसके मोबाइल से करीब 10 वीडियो मिले. इस मामले में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 11, 2025 07:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).