Punjab State Dear Rakhi Bumper Lottery 2024 Result: पंजाब में सरकारी कर्मचारी की लगी 10 लाख की लॉटरी, फोन पर नहीं हुआ यकीन तो घर मिठाई लेकर पहुंच गया एजेंट
पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर लॉटरी 2024 का रिजल्ट आने पर फाजिल्का में फूड सप्लाई विभाग के एक कर्मचारी की किस्मत चमक गई. दरअसल, सरकारी कर्मचारी को 10 लाख की लॉटरी लगी है.
Punjab State Dear Rakhi Bumper Lottery 2024 Result: पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर लॉटरी 2024 का रिजल्ट आने पर फाजिल्का में फूड सप्लाई विभाग के एक कर्मचारी की किस्मत चमक गई. दरअसल, सरकारी कर्मचारी को 10 लाख की लॉटरी लगी है. लॉटरी एजेंट ने जब फोन करके उसे इस बात की जानकारी दी तो वह यकीन नहीं कर पाया. इसके बाद लॉटरी एजेंट मिठाई का डिब्बा लेकर उसके घर पर पहुंच गया और बताया कि वह लॉटरी में 10 लाख रुपये जीत चुका है. फिर टिकट का मिलान करने के बाद कर्मचारी खुशी से झूम उठा.
फाजिल्का के कैंट रोड निवासी फूड सप्लाई विभाग के कर्मचारी राकेश कुमार ने बताया कि वह 2007 से लॉटरी का टिकट खरीद रहा है. इससे पहले वह दो या तीन हजार तक का इनाम जीत चुका है. लेकिन, ऐसा पहली बार हुआ है जब उन्होंने10 रुपये का इनाम जीता है.
राकेश कुमार का कहना है कि उन्हें हमेशा ऐसा लगता था कि कभी न कभी उनकी बड़ी लॉटरी लगेगी. इस बार पंजाब स्टेट डियर राखी बंपर लॉटरी में उनका यह सपना सच हो गया और वे 10 लाख रुपये जीत गए हैं. उनके टिकट नंबर 872978 पर 10 लाख रुपए का इनाम निकला है. लॉटरी निकलने के बाद राकेश के घर में खुशी का महौल है और परिवार के लोग जश्न मना रहे हैं.
नोट: लॉटरी में भाग लेना पूरी तरह से आपकी व्यक्तिगत पसंद है, और इसके परिणामस्वरूप हुए किसी भी नुकसान या लाभ के लिए आप स्वयं जिम्मेदार हैं. लॉटरी खेलने से पहले सभी नियम और शर्तों को ध्यान से पढ़ें और समझें.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2024 04:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

