Kaushambi Dream11 Crorepati: यूपी के कौशांबी में किसान के बेटे की लगी लॉटरी, ड्रीम 11 पर 39 रुपए लगाकर जीते ₹4 करोड़; अब हजारों युवा देखेंगे बर्बादी का सपना (Watch Video)
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक आम आदमी अचानक रातोंरात करोड़पति बन गया. दरअसल, सराय अकिल थाना क्षेत्र के घासी राम का पुरवा गांव के मंगल सरोज ने ड्रीम 11 गेम में 39 रुपये लगाकर पूरे 4 करोड़ रुपये जीत लिए.
Kaushambi Dream11 Crorepati: उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में एक आम आदमी अचानक रातोंरात करोड़पति बन गया. दरअसल, सराय अकिल थाना क्षेत्र के घासी राम का पुरवा गांव के मंगल सरोज ने ड्रीम 11 गेम में 39 रुपये लगाकर पूरे 4 करोड़ रुपये जीत लिए. अब पूरे गांव में उसे देखने वालों की भीड़ लगी है. लोग बधाई देने आ रहे हैं और मंगल खुद भी अब एक नए भविष्य का सपना देख रहा है. मंगल सरोज के पिता एक गरीब किसान हैं, जो दूसरों की जमीन पर खेती करके अपने आठ लोगों के परिवार का पेट पालते हैं.
गरीबी, संघर्ष और किस्मत की मार झेलता ये परिवार अचानक से लाइमलाइट में आ गया. लेकिन अब सवाल ये है कि क्या ये कहानी सिर्फ एक जीत की है या एक बड़े खतरे की शुरुआत?
ये भी पढें: OMG! बिहार में रातोंरात करोड़पति बना शख्स, DJ वाले ने ड्रीम 11 पर जीता एक करोड़ रुपए
ड्रीम 11 पर जीते 4 करोड़ रुपए
उत्तर प्रदेश : कौशांबी जिले के मंगल सरोज ने 39 रुपए लगाकर ड्रीम इलेवन पर 4 करोड़ रुपए जीते।
अब मंगल मजे करेगा और उससे इंस्पायर होकर पूरे देश के लौंडे बरबाद होंगे !! pic.twitter.com/LgrCXoOpEq
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 5, 2025
जीत के पीछे की हकीकत
मंगल सरोज ने बताया कि वो मार्च से लगातार ड्रीम 11 खेल रहा था. हर बार 49 रुपये लगाता और हर बार हार जाता. लेकिन हार नहीं मानी. इस बार उसके खाते में सिर्फ 39 रुपये थे, फिर भी उसने खेला और किस्मत ने साथ दे दिया. चेन्नई और पंजाब के मैच में उसकी बनाई टीम ने बाजी मार ली और उसे मिल गए पूरे 4 करोड़ रुपये.
अब मंगल कह रहा है कि वो ये पैसे किसी अच्छे बिजनेस में लगाएगा, ताकि आगे का भविष्य बेहतर बन सके. बात तो अच्छी है, लेकिन असल मुद्दा कुछ और है.
क्या अब हर युवा ‘मंगल’ बनना चाहेगा?
मंगल की कहानी जितनी मोटिवेटिंग दिखती है, उतनी ही खतरनाक भी है. सोशल मीडिया और न्यूज़ चैनलों पर जब ये खबर चलेगी, तो न जाने कितने युवा ये सोचेंगे कि हम भी ड्रीम 11 खेलें, किस्मत आजमाएं और करोड़पति बन जाएं. लेकिन कोई ये नहीं देखेगा कि मंगल 77 बार हार चुका था, तब जाकर एक बार जीत मिली. और बाकी लोगों का क्या होगा जो हारते जाएंगे, फिर भी उम्मीद नहीं छोड़ेंगे?
ड्रीम 11 जैसे फैंटेसी गेम आज के युवाओं को सपना तो दिखाते हैं, लेकिन उसके पीछे एक बहुत बड़ा जुआ छिपा है. 49 रुपये से शुरू होकर ये लत हजारों तक पहुंच सकती है और अंत में खाली जेब और टूटा हुआ हौसला ही बचता है.
हजारों 'मंगल' हर दिन बर्बाद हो रहे
अब मंगल की जिंदगी तो सुधर सकती है, लेकिन सवाल ये है कि क्या बाकी युवा भी उसी रास्ते पर चलकर अपनी जिंदगी को दांव पर लगा देंगे?
यही वजह है कि सरकार और समाज को अब इस तरह के गेम्स पर सख्त नजर रखनी होगी. क्योंकि जहां एक मंगल करोड़पति बना है, वहां हजारों मंगल हर दिन हारकर बर्बाद हो रहे हैं.
डिस्क्लेमर: लेटेस्टली किसी भी फैंटसी गेम या लॉटरी खेलने का समर्थन या प्रोत्साहन नहीं करता है. सावधान रहें क्यों कि बहुत ज्यादा लॉटरी खेलना लत बन सकता है और इसमें वित्तीय जोखिम शामिल है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2025 08:49 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

