देश

Haryana Shocking Murder: हरियाणा के हिसार में लव मैरिज करने वाले कपल का मर्डर, 2 महीने पहले हुई थी शादी

हरियाणा के हांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी.

Haryana Shocking Murder: हरियाणा के हिसार में लव मैरिज करने वाले कपल का मर्डर, 2 महीने पहले हुई थी शादी
Credit- Pixabay

Haryana Shocking Murder: हरियाणा के हांसी से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमी जोड़े की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. जानकारी के अनुसार, प्रेमी जोड़ा सुबह हांसी के लाला हुकुम चंद जैन पार्क में बैठा हुआ था. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश वहां पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग करनी शुरू कर दी.

इस हमले में प्रेमी जोड़े की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान हिसार जिले के गांव बड़ाला का रहने वाला तेजवीर और युवती की हांसी के गांव सुल्तानपुर निवासी मीना के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि दोनों ने 2 महीने पहले ही लवमैरिज की थी.

ये भी पढ़ें: Jhansi Shocking Murder: शादी किसी ओर से तय होने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर की हत्या, झांसी की घटना-Video

पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार दोनों बदमाश सुबह करीब साढ़े 9 बजे आए और दोनों पर 7 राउंड फायर कर दिए. पार्क में प्रेमी जोड़े के शव के पास से गोलियों के 7 खोखे बरामद हुए हैं. पुलिस ने दोनों के परिवार वालों को इस हत्याकांड की सूचना दे दी है. फिलहाल, जिस पार्क में यह घटना हुई है उसे चारों तरफ से बंद कर दिया गया है और पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2024 12:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).