Dombivli: सफाई मुकादम के साथ की गालीगलौच और मारपीट, डोंबिवली के मोठागांव की घटना, पुलिस ने किया मामला दर्ज
Credit -Pixabay

महानगर पालिका के एक सफाई मुकादम के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है. घटना डोंबिवली के मोठागांव की बताई जा रही है. इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जानकारी के मुताबिक़ प्रदेश देसाईकर ये डोंबिवली पश्चिम के मोठागांव के प्रभाग क्रमांक 53 में स्वच्छता मुकादम के रूप में कार्यरत है. सफाई कर्मचारियों पर नियंत्रण रखने का इनका काम है. उनके साथ मोठागांव के माणिक भोईर ने मारपीट करने की जानकारी सामने आई है. यह भी पढ़े :Big Theft In Yavatmal: जंगल में रहनेवाले परिवार के साथ मारपीट कर बंदूक और चाक़ू का डर दिखाकर 30 लाख रूपये कैश और सोना लुटा, यवतमाल जिले में हुई इस डकैती से शहर में खलबली

पुलिस के मुताबिक़ मुकादम प्रदेश प्रभाग में सुबह के समय सफाई कर्मचारियों से सफाई का काम करा रहे थे. इसी दौरान बजरंग निवास के सामने माणिक भोईर की कार और दुपहिया गाडी सड़क पर खड़ी थी. माणिक भोईर ने मुकादम को कहा की , मेरे घर के सामने जो दो गाड़ियां है उसके नीचे का कचरा साफ करना.

देसाईकर ने उनकी बात मानी और सफाई कर्मचारी को बुलवाकर गाडी के नीचे का कचरा साफ करवा देने की हामी भरी. इस बात का गुस्सा माणिक को आया और उसने सफाई मुकादम से गालीगलौच और मारपीट की. इस मामले में देसाईकर की शिकायत पर विष्णुनगर पुलिस ने मामला दर्ज किया है.इस मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है.