देश

Begusarai Shocker: लड़की बनकर रील्स बनाता था 10वीं का छात्र, मां ने लगाई डांट तो कर लिया सुसाइड; देखें VIDEO

बिहार के बेगूसराय जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक 10वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

Begusarai Shocker: लड़की बनकर रील्स बनाता था 10वीं का छात्र, मां ने लगाई डांट तो कर लिया सुसाइड; देखें VIDEO
Photo- TW

Begusarai Shocker: बिहार के बेगूसराय जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. नयागांव थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव में एक 10वीं कक्षा के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक छात्र की पहचान शंभू पंडित के बेटे अंकित कुमार के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि अंकित सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और लड़की के भेष में इंस्टाग्राम, फेसबुक और यूट्यूब पर रील्स बनाकर अपलोड करता था.

उसके इंस्टाग्राम पर 4,000 फॉलोअर्स, यूट्यूब पर 10,000 सब्सक्राइबर्स और फेसबुक पर भी हजारों फॉलोअर्स थे. वह अपने गांव में सोशल मीडिया स्टार के रूप में मशहूर हो चुका था.

ये भी पढें: UP: रील्स देखता रहा डॉक्टर, हार्ट अटैक के बाद इलाज ना मिलने से महिला की मौत, विरोध करने पर बेटे को जड़ दिया थप्पड़

रील्स बनाने वाले छात्र ने फांसी लगाकर दी जान

मां की डांट से नाराज होकर उठाया ये कदम

शनिवार को अंकित किसी रील्स की शूटिंग कर घर लौटा तो उसकी मां ने उसे डांट दिया. इस बात से नाराज होकर उसने अपने ही घर में फांसी लगा ली. जब तक परिवार के लोग कुछ समझ पाते, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर नयागांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

आखिरी रील में छिपा था इशारा?

मृतक छात्र की इंस्टाग्राम आईडी 'रानी एक्टर' के नाम से जानी जाती थी. आत्महत्या करने से करीब दो घंटे पहले उसने एक नई रील्स अपलोड की थी. इस वीडियो में उसने अपने पहले प्यार के नाम का पहला अक्षर बताने की बात कही थी. अब यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है.

सोशल मीडिया की लत या मानसिक तनाव?

अंकित की मौत के बाद सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है कि क्या बच्चों की ऑनलाइन एक्टिविटी पर माता-पिता को अधिक ध्यान देने की जरूरत है? क्या अंकित सोशल मीडिया की दुनिया में इतना खो गया था कि उसे असल जिंदगी की परेशानियों का सामना करना मुश्किल हो गया? इस घटना से सोशल मीडिया के प्रभाव और किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 02, 2025 10:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).