मुख्यमंत्री कमलनाथ ने आमजन की समस्याओं के समाधान और लापरवाह अफसरों-कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए मंगलवार से जन अधिकार कार्यक्रम की शुरुआत की. पहले कार्यक्रम में ही मुख्यमंत्री के सामने हितग्राहियों की समस्याओं की तस्वीर उभरकर सामने आ गई. मुख्यमंत्री जन-अधिकार कार्यक्रम के तहत हर माह के दूसरे मंगलवार को अधिकारियों व हितग्राहियों से वीडियो कॉफ्रेंसिंग के जरिए सीधे संवाद करेंगे.
9 जुलाई 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE: 11 साल के बच्चे ने पेश की बहादुरी की मिसाल, महिला और बच्चे को डूबने से बचाया
9 जुलाई 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
कर्नाटक का सियासी नाटक जारी है. मुंबई, दिल्ली के बाद अब यह सियासी हवा गोवा तक पहुंच गई है. मुंबई के होटल में रुके हुए जेडीएस-कांग्रेस के विधायकों के पहले गोवा शिफ्ट होने की बात सामने आई लेकिन मंगलवार सुबह साफ हुआ कि वह मुंबई में ही हैं. इस बीच बीजेपी अभी भी वेट एंड वाच की स्थिति में है. एक तरफ जहां बीजेपी राज्य में अपनी सरकार बनाने की रणनीति बना रही है वहीं कांग्रेस-जेडीएस लगातार नाराज विधायकों को मनाने में जुटी है. कांग्रेस-जेडीएस हर संभव दांव खेलने को तैयार है. इस बीच आज हर किसी की नजर विधानसभा अध्यक्ष पर है, जिनके हाथ में विधायकों के इस्तीफे का फैसला है.
कर्नाटक सरकार पर छाए संकट को लेकर कांग्रेस विधायक दल की बैठक मंगलवार को होगी. कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने सभी विधायकों को निर्देश दिया है कि वे मंगलवार को सुबह 9.30 बजे विधानसभा भवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी मुद्दों पर चर्चा करें.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
आईसीसी वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में आज टीम इंडिया का सामना न्यूजीलैंड टीम से होगा. टीम इंडिया की जीत के लिए सभी उत्सुक है. टीम इंडियाइस समय प्वाइंट टेबल में नंबर एक पर काबिज है. वहीं, न्यूजीलैंड की टीम भी बेहतरीन फॉर्म में है. दोनों टीम के बीच मुकाबला बेहद कड़ा होने वाला है.