भैयाजी जोशी का बड़ा बयान, कहा- हिंदू समुदाय का मतलब बीजेपी नहीं, सियासी लड़ाई को हिंदुओं से न जोड़ें: 9 फरवरी 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल शनिवार को समाप्त हो चुके हैं. सभी एग्जिट पोल की मानें तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हैट्रिक लगाने जा रहे हैं. सभी एग्जिट पोल के अनुसार सभी एग्जिट पोल मान रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को आसानी के साथ बहुमत हासिल हो जाएगा.

09 Feb, 23:58 (IST)

जम्मू-कश्मीर में रविवार की सुबह निलंबित 2जी मोबाइल इंटरनेट सेवा दोपहर बाद बहाल हो गई। संसद पर हमले के मास्टरमाइंट अफजल गुरु की को इसी दिन फांसी दी गई थी, उसकी मौत की बरसी पर प्राधिकरणों ने श्रीनगर के कुछ हिस्सों में हल्के प्रतिबंध के साथ पूरे कश्मीर में 2जी इंटरनेट सेवा बंद कर दिया था (इनपुट आईएएनएस)

09 Feb, 22:59 (IST)

भैयाजी जोशी ने एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि हिंदू समुदाय का मतलब बीजेपी नहीं. इसलिए सियासी लड़ाई को हिंदुओं से ना जोड़ा जाएं.

09 Feb, 21:07 (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग की तरफ से कहा गया कि वोटों की गिनती के लिए बनाए गए हैं 21 सेंटर. जिन वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से होगी.

09 Feb, 20:36 (IST)

मुंबई पुलिस हफ्ता उगाही मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथी तारिक परवीन को मुंबई के डोंगरी इलाके से गिरफ्तार किया है.

09 Feb, 20:28 (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने आप पर तंज कसा है. उन्होंने कहा कि चुनाव में में आप जीत गई तो EVM ठीक, यदि बीजेपी जीत गई तो ईवीएम में छेड़छाड़ हुआ है.

09 Feb, 19:49 (IST)

जम्मू एवं कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद करीब पांच माह बाद मोबाइल इंटरनेट सेवा रविवार को बहाल कर दी गई

09 Feb, 19:12 (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर इलेक्शन कमीशन की तरफ से आकडे जारी किये गए है. जिन आकड़ों के अनुसार दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए 62.59 प्रतिशत वोट पड़े हैं

09 Feb, 18:10 (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग आज शाम 7 बजे प्रेस कांफ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करेगी

09 Feb, 16:49 (IST)

मनसे प्रमुख राज ठाकरे की तरफ से मुंबई में एक रैली का आयोजन किया गया है . जिस रैली के दौरान उन्होंने पाकिस्तान पर हमला करते हुए कहा कि भारत में रहने वाले अवैध घुसपैठियों को भगाना चाहिए

09 Feb, 15:23 (IST)

महाराष्ट्र में अवैध रूप से रह रहे बांग्लादेशी और पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ मनसे प्रमुख राज ठाकरे का एक मोर्चा है. जिस मोर्चे को आज राज ठाकरे लोगों का संबोधित करेंगे. उनका यह मोचा मुंबई गिरगांव चौपाटी से शूरू होगा और आजाद मैदान तक जाएगा. जहां पर वे लोगों को संबोधित करेंगे

Read more


दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कल शनिवार को समाप्त हो चुके हैं. सभी एग्जिट पोल की मानें तो दिल्ली में आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल हैट्रिक लगाने जा रहे हैं. सभी एग्जिट पोल के अनुसार सभी एग्जिट पोल मान रहे हैं कि आम आदमी पार्टी को आसानी के साथ बहुमत हासिल हो जाएगा. वहीं एग्जिट पोल्स के अनुसार दिल्ली में पिछले चुनावों की तुलना में इस बार बीजेपी की सीटें बढ़ा रहे हैं. इसके अलावा कांग्रेस जिसका पिछली बार खाता भी नहीं खुल सका था इस बार कुछ सीटें हासिल कर सकती है. एग्जिट पोल्स की मानें तो दिल्ली में एक बार फिर अरविंद केजरीवाल की ही सरकार बनेगी. दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे मंगलवार को आएंगे.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

चीन में घातक कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 810 हो गई है और इसके संक्रमण के 37,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हो चुकी है. राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (WHO) ने रविवार को बताया कि शनिवार को इससे 89 और लोगों की जान चली गई और 2,656 नए मामले सामने आए. आयोग के अनुसार 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में इससे अब तक कुल 800 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और 37,198 मामलों की पुष्टि हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट