देश

8th Pay Commission Salary Calculator: लेवल 5 से 8 तक कितनी बढ़ सकती है बेसिक सैलरी? अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर से समझिए पूरा कैलकुलेशन

8वें वेतन आयोग देशभर के कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों से सुझाव ले रहा है. 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों को 2.57 का फिटमेंट फैक्टर दिया गया था. अब कई कर्मचारी संगठन इससे कहीं अधिक फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं.

8th Pay Commission Salary Calculator: लेवल 5 से 8 तक कितनी बढ़ सकती है बेसिक सैलरी? अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर से समझिए पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission Salary Calculator: 8वें केंद्रीय वेतन आयोग (8th Central Pay Commission) की तैयारियां तेजी से आगे बढ़ रही हैं. आयोग 31 अगस्त से 1 सितंबर तक जयपुर में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स के साथ अहम बैठकें करेगा. इसके बाद सितंबर में चेन्नई और पुडुचेरी में भी परामर्श सत्र आयोजित किए जाएंगे. इस बीच सबसे ज्यादा चर्चा फिटमेंट फैक्टर (Fitment Factor) को लेकर हो रही है, क्योंकि इसी के आधार पर केंद्रीय कर्मचारियों की नई बेसिक सैलरी तय होगी. 8th Pay Commission Meeting: अगली बैठक कब और कहां होगी? जानें पूरा शेड्यूल, तारीख और वेन्यू

कर्मचारी संगठनों की क्या है मांग?

8वें वेतन आयोग देशभर के कर्मचारी और पेंशनर्स संगठनों से सुझाव ले रहा है. 7वें वेतन आयोग में कर्मचारियों को 2.57 का फिटमेंट फैक्टर दिया गया था. अब कई कर्मचारी संगठन इससे कहीं अधिक फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे हैं.

नेशनल काउंसिल-जॉइंट कंसल्टेटिव मशीनरी (NC-JCM), ऑल इंडिया डिफेंस एम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) और भारत पेंशनर्स समाज ने 3.83 फिटमेंट फैक्टर की मांग की है. वहीं भारतीय प्रतिरक्षा मजदूर संघ ने 4.0 फिटमेंट फैक्टर लागू करने की मांग रखी है. हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि अंतिम सिफारिश 2.0 से 2.57 के बीच हो सकती है.

लेवल 5 से 8 के कर्मचारियों पर कितना पड़ेगा असर?

पे लेवल 5 से 8 तक के कर्मचारी केंद्र सरकार के प्रशासनिक ढांचे का अहम हिस्सा हैं. इनमें वरिष्ठ क्लर्क, तकनीकी कर्मचारी, जूनियर इंजीनियर, डिविजनल अकाउंटेंट, सेक्शन ऑफिसर, इंस्पेक्टर और वरिष्ठ सुपरवाइजर जैसे पद शामिल हैं.

अगर अलग-अलग फिटमेंट फैक्टर लागू किए जाते हैं तो इन कर्मचारियों की बेसिक सैलरी में कितना बदलाव हो सकता है, इसका अनुमान नीचे दिया गया है.

लेवल 5 कर्मचारियों की अनुमानित नई बेसिक सैलरी

मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹29,200

फिटमेंट फैक्टर अनुमानित नई बेसिक सैलरी
2.00 ₹58,400
2.10 ₹61,320
2.25 ₹65,700
2.57 ₹75,044

लेवल 6 कर्मचारियों की अनुमानित नई बेसिक सैलरी

मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹35,400

फिटमेंट फैक्टर अनुमानित नई बेसिक सैलरी
2.00 ₹70,800
2.10 ₹74,340
2.25 ₹79,650
2.57 ₹90,978

लेवल 7 कर्मचारियों की अनुमानित नई बेसिक सैलरी

मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹44,900

फिटमेंट फैक्टर अनुमानित नई बेसिक सैलरी
2.00 ₹89,800
2.10 ₹94,290
2.25 ₹1,01,025
2.57 ₹1,15,393

लेवल 8 कर्मचारियों की अनुमानित नई बेसिक सैलरी

मौजूदा बेसिक सैलरी: ₹47,600

फिटमेंट फैक्टर अनुमानित नई बेसिक सैलरी
2.00 ₹95,200
2.10 ₹99,960
2.25 ₹1,07,100
2.57 ₹1,22,332

अंतिम फैसला सरकार की मंजूरी के बाद

ऊपर दिए गए सभी आंकड़े संभावित फिटमेंट फैक्टर के आधार पर तैयार किए गए अनुमान हैं. कर्मचारियों की वास्तविक संशोधित बेसिक सैलरी 8वें वेतन आयोग की अंतिम सिफारिशों और केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद ही तय होगी. इसलिए फिलहाल इन्हें केवल संभावित कैलकुलेशन के तौर पर देखा जाना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 22, 2026 12:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).