Shivpuri News: एमपी के शिवपुरी में सिंध नदी के बीच फंसे 8 लोगों को बचाया गया, सामने आया रेस्क्यू ऑपरेशन का VIDEO
मध्य प्रदेश के शिवपुरी में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और पुलिस की टीमों ने सिंध नदी के बीच फंसे 8 लोगों को बचाया है. जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग नदी में आए उफान के कारण बीते गुरुवार शाम को टापू पर फंस गए थे.
Shivpuri News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी में राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) और पुलिस की टीमों ने सिंध नदी के बीच फंसे 8 लोगों को बचाया है. जानकारी के मुताबिक, ये सभी लोग नदी में आए उफान के कारण बीते गुरुवार शाम को टापू पर फंस गए थे. जैसे ही इसकी सूचना केंद्रीय मंत्री एवं क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया तक पहुंची, उन्होंने तत्काल शिवपुरी कलेक्टर को राहत और बचाव कार्य शुरू करने का निर्देश दिया. सिंध नदी में तेज बहाव और टापू की ऊंचाई के चलते रात में रेस्क्यू ऑपरेशन को रोक दिया गया था, लेकिन आज सुबह 6 बजे से टीम ने रेस्क्यू शुरू किया. इसके बाद कड़ी मशक्कत करके सभी 8 लोगों को बचा लिया गया.
एमपी के शिवपुरी में सिंध नदी के बीच फंसे 8 लोगों को बचाया गया
#WATCH | Shivpuri | Teams of State Disaster Response Force (SDRF) of Madhya Pradesh & Police have rescued eight people who were stranded in the middle of a river
(Video source: State Department of Public Relations) pic.twitter.com/XgF3HLYJQW
— ANI (@ANI) August 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 16, 2024 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

