दिल्ली: देशभर में नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और नागरिकों के राष्ट्रीय रजिस्टर (NRC) के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है. बुधवार को लाल कुआं और जामा मस्जिद तक प्रदर्शनकारियों ने कैंडल मार्च निकाला.
बगदाद: अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर है. ईरान की संसद ने मंगलवार को एक विधेयक पारित कर सभी अमेरिकी बलों को आतंकवादी घोषित किया. इसके अगले ही दिन इराक में स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर दर्जनभर बैलिस्टिक मिसाइलें दागी. इसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी ईरान को धमकाया और इसरों में ही जवाब देने की बात फिर दोहराई. ट्रंप ने बताया कि अभी हमलें के नुकसान का आकलन किया जा रहा है.
उधर, बरसों से इराक में बेड़ा डाले अमेरिकी गठबंधन ने अपनी सेना को इराक से वापस लाने की तैयारी कर रहा है. इराकी संसद में विदेशी सेना को लौटाने का प्रस्ताव पारित होने के बाद यहां इस्लामिक स्टेट (आईएस) से लड़ रहे अमेरिकी अगुआई वाले अंतर्राष्ट्रीय गठबंधन ने अपनी सेना को वापस लाने की तैयारी शुरू करने की घोषणा कर दी.
शुक्रवार को अमेरिकी सेना ने बगदाद अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हवाई हमला कर ईरान इस्लामिक रिवोल्यूशन गार्ड्स कॉप्स के कुद्स कॉर्प्स के कमांडर कासिम सुलेमानी और इराकी पार्लियामेंटरी हश्द शाबी सेना के उप प्रमुख की हत्या कर दी थी. आईएस के खिलाफ लड़ाई में इराकी सेना की सहायता के लिए लगभग 5,000 अमेरिकी सैनिक तैनात हैं. ये मुख्य रूप से इराकी सेना को प्रशिक्षण और सलाह देते हैं.