देश

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे से 8 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज के जरिए भारत में कर रही थीं ये काम

महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रही 8 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इनमें से 7 महिलाओं को नवी मुंबई से हिरासत में लिया गया है.

Maharashtra News: महाराष्ट्र के ठाणे से 8 बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज के जरिए भारत में कर रही थीं ये काम
Representational Image | PTI

Maharashtra News: महाराष्ट्र की ठाणे पुलिस ने भारत में अवैध रूप से रह रही 8 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया है. इनमें से 7 महिलाओं को नवी मुंबई से हिरासत में लिया गया है. अधिकारियों के मुताबिक, गुप्त सूचना के आधार पर एनआरआई पुलिस स्टेशन की एक टीम ने मंगलवार शाम नवी मुंबई के क्रेव गांव में एक आवासीय परिसर में छापा मारा था. इस दौरान वहां दो कमरों में रह रही महिलाओं को पकड़ा गया. ये महिलाएं लोगों के घरों में घरेलू सहायिका का काम करती थीं, जो बिना किसी दस्तावेज के गांव में किराए के मकान में रह रही थीं.

पुलिस के अनुसार, महिलाओं के खिलाफ पासपोर्ट (भारत में प्रवेश) अधिनियम, 1950 और विदेशी अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया गया है. इससे पहले भी 5 बांग्लादेशी महिलाओं को गिरफ्तार किया गया था.

ये भी पढें: Maharashtra: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में अवैध रूप से रह रही सात बांग्लादेशी महिलाएं गिरफ्तार

ठाणे पुलिस ने बताया कि मीरा रोड के नयानगर और बेवर्ली पार्क इलाकों में कुछ झुग्गियां हैं. सूचना मिली थी कि कुछ बांग्लादेशी नागरिक यहां बिना पासपोर्ट और वीजा के रह रहे हैं. इसके बाद पुलिस ने जाल बिछाकर नयानगर से 3 और बेवर्ली पार्क इलाके से 2 महिलाओं को गिरफ्तार किया. जब इन महिलाओं से पूछताछ की गई तो पता चला कि ये मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली हैं और बिना किसी कानूनी प्रक्रिया के भारत आई थीं. इस मामले में पुलिस ने नयानगर थाने में 3 और मीरा रोड थाने में 2 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 27, 2024 12:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).