कोरोना के उत्तर प्रदेश में 382 नए मरीज पाए गए, 11 की मौत: 6 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

भारत और चीन के सेना अधिकारियों के बीच आज बड़ी बैठक होगी. लद्दाख के चुशूल के सामने मोल्डो में ये बैठक आज सुबह 9 बजे होगी. सभी ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया है. आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

07 Jun, 00:42 (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना के शनिवार को पिछले 24 घंटे में 382 नए मरीज पाए गए हैं. वहीं 11 लोगों की मौत हुई हैं.राज्य में इस महामारी से पीड़ितों की संख्या बढ़कर 10103 हो गई हो गई है. जबकि एक्टिव मामले 3927 है. वहीं इस महामारी से अब तक 268 की मौत हो चुकी है.

06 Jun, 23:55 (IST)

बीएमसी को मुंबई में गैस रिसाव होने की शिकायत मिली हैं. यह शिकायत चेंबूर, घाटकोपर, कांजुरमार्ग, विक्रोली और पवई के निवासियों से संदिग्ध गैस रिसाव की कुछ शिकायतें मिली हैं. जिसके बाद फायर ब्रिगेड जांच में जुट गई है.

06 Jun, 23:31 (IST)

जम्मू-कश्मीर के बारामूला के सोपोर इलाके में आतंकियों की गोली से युवक की मौत हो गई है. गोली लगने के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसने दम तोड़ दिया.

06 Jun, 23:26 (IST)

झारखंड में कोरोना के शनिवार को 90 नए मरीज पाए गए है. इस तरह राज्य में 1028 पीड़ितों में 548 एक्टिव मामले हैं.

06 Jun, 22:41 (IST)

बिहार में शनिवर को कोरोना के 86 टेस्ट पॉजिटिव पाए गए हैं. इस तरफ राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 4831 हो गई है.

06 Jun, 22:31 (IST)

लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद श्रीनगर के मुगल गार्डेन में मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है.

06 Jun, 21:48 (IST)

कोरोना के तेलंगाना में शनिवार को 206 नए मरीज पाए गए हैं. वहीं इस महामारी से अब तक 123 लोगों की जान जा चुकी हैं. इस तरह इस महामारी से राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 3,496 हो गई हैं.

06 Jun, 21:18 (IST)

कोरोना के मुंबई में 1274 नए मरीज पाए गए हैं. वहीं 57 लोगों की मौत हुई है.

06 Jun, 20:03 (IST)

कोविड-19 के गोवा में शनिवार को 71 नए मरीज पाए गए हैं. राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 267 हो गई है.

06 Jun, 19:17 (IST)

पंजाब में कोरोना के 54 नए मरीज पाए गए हैं. राज्य में पीड़ितों की कुल संख्या बढाकर 2515 हो गई है. जिसमें 373 मामले हैं. वहीं अब तक 50 लोगों की मौत हो गई है.

Read more


भारत और चीन के सेना अधिकारियों के बीच आज बड़ी बैठक होगी. भारतीय सेना के सूत्रों के अनुसार लद्दाख के चुशूल के सामने मोल्डो में ये बैठक आज सुबह 9 बजे होगी. मोल्डो टकराव की जगह से 20 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. अब सबकी नजर इसपर रहेगी कि क्या ये बैठक तनाव कम करने में कारगर साबित हो पाती है. वहीं भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस और भारतीय व्यापार संघ सहित 10 केंद्रीय ट्रेड यूनियनों ने 3 जुलाई को देशव्यापी विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया है.

सभी ट्रेड यूनियनों ने केंद्र सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया है. जबकि उत्तर प्रदेश के साहिबाबाद के विधायक सुनील शर्मा ने वैशाली, खोड़ा और झंडापुर को सील करने का विरोध किया है. उन्होंने जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. विधायक ने 8 से 10 लाख की आबादी वाले इलाके को सील करने पर सवाल उठाए हैं.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

बताते चलें कि कोरोना वायरस के संकट को लेकर अमेरिका और चीन के बीच लगातार नोक-झोक जारी है. इस तनाव के बीच ट्रंप प्रशासन ने चीन से आने वाली सभी उड़ानों पर पाबंदी लगाने का ऐलान कर दिया था, जो 16 जून से लागू होनी थी. लेकिन अब अमेरिकी प्रशासन ने अपने फैसले से यूटर्न ले लिया है और चीन के विमानों को संचालित करने की छूट देने को कहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Sri Lanka vs England, 6th ODI Match Live Score Update: लाहौर में श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है पाकिस्तान वनडे ट्राई-सीरीज का छठा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट