देश

6 जुलाई आज का इतिहास: आज ही के दिन व्यावहारिक नीतिशास्त्र के अनूठे दार्शनिक पीटर सिंगर का हुआ था जन्म

व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म आज के दिन 1945 में यानी छह जुलाई को हुआ था। व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है। सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है।

6 जुलाई आज का इतिहास: आज ही के दिन व्यावहारिक नीतिशास्त्र के अनूठे दार्शनिक पीटर सिंगर का हुआ था जन्म
महान दार्शनिक पीटर सिंगर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली : व्यावहारिक नीतिशास्त्र के महान दार्शनिक पीटर सिंगर (Peter Singer) का जन्म आज के दिन 1946 में यानी छह जुलाई को हुआ था. व्यावहारिक नीतिशास्त्र को नया आयाम देने वाले सिंगर को पशुओं के अधिकार और वैश्विक गरीबी के विश्लेषण के लिए खास तौर पर जाना जाता है. सिंगर को नारीवाद, पर्यावरणवाद और गर्भपात संबंधी अधिकारों की सूक्ष्म विवेचना के लिए भी जाना जाता है.

इसके अलावा भारतीय स्वतंत्रता के इतिहास में आज के दिन तब बड़ा मोड़ आया जब ‘ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया’ के नाम से प्रसिद्ध बुद्धिजीवी, शिक्षाविद्, समाजकर्मी कारोबारी एवं राजनीतिज्ञ दादा भाई नौरोजी ब्रिटेन की संसद के लिए चुने गए. किसी भारतीय को ब्रितानी संसद में अपनी आवाज उठाने का यह पहला मौका मिला था.

यह भी पढ़ें : 20 जून आज का इतिहास : आज ही के दिन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस की हुई थी ओपिंगिंग, जानें और खास बातें

एक औवनिवेशिक राष्ट्र के लिए यह अवसर बहुत दुर्लभतम था जब उसे शासक वर्ग के सीधे संवाद करने का अवसर मिला.

1885 : महान वैज्ञानिक लुई पाश्चर ने रेबीज रोधी टीके का पहली बार इस्तेमाल किया.

1892 : दादा भाई नौरोजी को ब्रिटेन की संसद में चुने जाने वाले प्रथम अश्वेत एवं भारतीय बने.

1935 : तिब्बत समुदाय के 14 वें एवं वर्तमान गुरू दलाई लामा तेनजिन ग्यात्सो का जन्म.

1947 : सोवियन संघ में एके-47 रायफलों का निर्माण होना शुरू हुआ.

1964 : मलावी (पूर्व में न्यासालैंड) को ब्रिटेन से आजादी मिली.

2006 : नाथूला दर्रा को 44 साल बाद खोला गया.

1946 : महान नैतिक दार्शनिक पीटर सिंगर का जन्म.

1986 : भारतीय राजनीतिज्ञ बाबू जगजीवन राम का निधन.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 06, 2019 01:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).