एजेंसी न्यूज

Coronavirus Update: तेलंगाना में कोविड-19 के 684 नये मामले, तीन मरीजो की जान गयी

तेलंगाना में इस साल के कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 684 नये मामले मंगलवार को सामने आये और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3.07 लाख हो गयी.

Coronavirus Update: तेलंगाना में कोविड-19 के 684 नये मामले, तीन मरीजो की जान गयी
COVID-19 Vaccination|(Photo Credits: PTI)

हैदराबाद, 31 मार्च : तेलंगाना (Telangana) में इस साल के कोविड-19 (COVID-19) के एक दिन में सर्वाधिक 684 नये मामले मंगलवार को सामने आये और संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 3.07 लाख हो गयी. राज्य सरकार के बुधवार के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, तीन और मरीजों की मौत होने के साथ ही कोरोना वायरस के संक्रमण से अब तक राज्य में 1,697 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. इस बुलेटिन में 30 मार्च रात आठ बजे तक का ब्योरा है.

बुलेटिन के मुताबिक, वृहद हैदराबाद नगर निगम में सबसे अधिक 184 नये मरीज, मेडचल मल्काजगिरि जिले में 61 नये मरीज तथा निजामाबाद जिले में 48 नये मरीज सामने आये. आगे बुलेटिन में कहा गया है कि 30 मार्च को 394 मरीज स्वस्थ हुए. अब तक कुल 3,01,227 लोग संक्रमणमुक्त हो चुके हैं जबकि 4,965 रोगियों का उपचार चल रहा है. यह भी पढ़ें : Coronavirus Update: महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 3,135 नए मामले, 15 और लोगों की मौत

राज्य में 30 मार्च को 56,122 नमूनों की जांच की गयी. अब तक कुल 1.01 करोड़ परीक्षण किये जा चुके हैं. राज्य में कोविड-19 के रोगियों के स्वस्थ होने की दर 97.83 फीसदी और मृत्यु दर 0.55 फीसदी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2021 03:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).