देश

62 साल के पति ने 29 साल की पत्नी को व्हाट्सऐप पर दिया तलाक

महिला ने बताया कि उसकी शादी ओमान के एक नागरिक से साल 2017 में हुई थी. जिसके बाद वो अपने पति के साथ ओमान चली गई और वहां बेटे को जन्म दिया. लेकिन बीमारी के कारण 8 महीने बाद बच्चे की मौत हो गई.

62 साल के पति ने 29 साल की पत्नी को व्हाट्सऐप पर दिया तलाक
( Photo Credit: ANI )

हैदराबाद. ट्रिपल तलाक के नाम पर महिलाओं के खिलाफ अत्याचार का एक और मामला सामने आया है. हैदराबाद की एक महिला ने अपने पति पर आरोप लगाया है कि उसके पति ने व्हाट्सएप के जरिए तलाक दे दिया है. 29 साल की पीड़ित महिला की शादी 62 आदमी से शादी किया था. महिला ने बताया कि उसकी शादी ओमान के एक नागरिक से साल 2017 में हुई थी. जिसके बाद वो अपने पति के साथ ओमान चली गई और वहां बेटे को जन्म दिया. लेकिन बीमारी के कारण 8 महीने बाद बच्चे की मौत हो गई.

जिसके बाद महिला को उसके पति इलाज के वापस भारत में भेज दिया. उसके बाद 12 अगस्त को व्हाट्सएप पर मैसेज भेजकर उसे तलाक दे दिया. वहीं अब महिला से उसका पति बात भी नहीं कर रहा है. पीड़ित महिला ने विदेश मंत्री सुषमा स्वाराज से गुहार लागाकर मदद की मांगी है.

ट्रिपल तलाक अध्यादेश पर लगी मुहर

मुस्लिम महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुए कैबिनेट बैठक में ट्रिपल तालक अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई. बता दें कि ट्रिपल तलाक बिल मानसून सत्र में लोकसभा में तो पास हो गया था लेकिन राज्सभा में आकर अटक गया था. अब इस विधेयक को क़ानूनी जामा पहनाने के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2018 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).