Zika Virus in Pune: पुणे में मिले जीका वायरस के 6 केस, मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल
महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस का एक और नया मामला सामने आया है. यहां संक्रमण के अब तक कुल 6 केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जीका वायरस से संक्रमित मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल हैं.
Zika Virus in Pune: महाराष्ट्र के पुणे में जीका वायरस का एक और नया मामला सामने आया है. यहां संक्रमण के अब तक कुल 6 केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. जीका वायरस से संक्रमित मरीजों में दो प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, एरंडवणे इलाके में एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जो मरीजों के घर के पास ही रहती थी. इसके अलावा एक और गर्भवती महिला में जीका वायरस का संक्रमण मिला है. फिलहाल, दोनों की हालत स्थिर है.
दरअसल, जीका वायरस गर्भवती महिलाओं में काफी तेजी से फैलता है. इसका असर उनके गर्भ के ग्रोथ पर भी हो सकता है. इससे बच्चे के सिर में जन्म दोष और अन्य गंभीर समस्याएं हो सकती हैं.
ये भी पढ़ें: Zika Virus Patients In Pune: पुणे में मिला जीका वायरस का पांचवा मरीज, गर्भवती महिला पाई गई पॉजिटिव
वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) के अनुसार, जीका वायरस एडीज मच्छर के काटने से फैलता है. यह वही एडीज मच्छर है जिसके काटने से डेंगू और चिकनगुनिया होता है. इसका कोई अलग से इलाज नहीं है. इस वायरस के संक्रमित मरीजों को पेरासिटामोल (एसिटामिनोफेन) जैसी सामान्य दवाएं खाने के लिए कहा जाता है. इसके अलावा मच्छरों से बचने के लिए पूरे शरीर पर कपड़े पहनने और मच्छरदानी का उपयोग करने की सलाह दी जाती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2024 08:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

