ATM का इस्तेमाल करने वालों के लिए बुरी खबर, जल्द बंद हो जाएंगी 50 फीसदी मशीन, कैश की होगी किल्लत
भारत के 50 फीसदी एटीएम मार्च 2019 तक बंद हो सकते हैं. एटीएम इंडस्ट्री की संस्था दि कॉन्फिडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) ने बुधववार को चेतावनी देते हुए कहा कि 50 फीसदी एटीएम 2019 तक संचालन के अभाव में 50 फीसदी एटीएम बंद हो जाएंगे.
नई दिल्ली: कैश निकालने और अन्य वित्तीय लेन देन के लिए एटीएम का इस्तेमाल करने वालों के लिए एक बुरी खबर है. अब आपको एटीएम द्वारा कैश पाने में दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है. भारत के 50 फीसदी एटीएम मार्च 2019 तक बंद हो सकते हैं. एटीएम इंडस्ट्री की संस्था दि कॉन्फिडरेशन ऑफ एटीएम इंडस्ट्री (CATMi) ने बुधववार को चेतावनी देते हुए कहा कि एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड और नकदी प्रबंधन योजनओं के हालिया मानकों के चलते मार्च 2019 तक संचालन के अभाव में 50 फीसदी एटीएम बंद हो जाएंगे.
रिपोर्ट्स के मुताबिक एटीएम सेवा देने वाली कंपनियों को मार्च 2019 तक करीब 1.13 लाख एटीएम बंद करने पड़ सकते हैं. इसमें 1 लाख ऑफ साइट एटीएम और 15 हजार व्हाइट लेबल एटीएम हैं. आंकड़ों के अनुसार मौजूदा समय में भारत में करीब 2.38 लाख एटीएम काम कर रहे हैं. CATMi के मुताबिक इनको चलाना आर्थिक हित में नहीं है.
CATMi के अनुसार एटीएम हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर अपग्रेड करने के लिए विनियामक दिशानिर्देश, नकदी प्रबंधन मानकों की हालिया शर्ते और कैश लोडिंग की कैसेट स्वैप पद्धति के कारण संगठन को बाध्य होना पड़ रहा है. उन्होंने कहा कि इस कदम से उद्योग में भारी बेकारी आएगी, जो पूरी अर्थव्यवस्था में वित्तीय सेवाओं के लिए हानिकारक होगी. इससे सरकार की वित्तीय समावेश की योजना को बड़ा धक्का लग सकता है और देश में फिर से नोटबंदी जैसा माहौल बन सकता है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 21, 2018 06:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

