Coronavirus in India: भारत में कोविड-19 के 38,772 नए मामले, कुल मामले 94.31 लाख हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में इस महीनें सातवीं बार एक दिन में कोविड-19 के 40,000 से कम मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94.31 लाख से अधिक हो गए, जिनमें से 88,47,600 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
नयी दिल्ली, 30 नवम्बर: भारत (India) में इस महीनें सातवीं बार एक दिन में कोविड-19 के 40,000 से कम मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94.31 लाख से अधिक हो गए, जिनमें से 88,47,600 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं. केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सुबह आठ बजे जारी किए गए अद्यतन आंकड़ों के अनुसार इस महीने सातवीं बार 40,000 से कम मामले सामने आए हैं जिसके बाद कुल मामले बढ़कर 94.31 लाख हो गए, जिनमें से 88,47,600 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.
आंकड़ों के अनुसार एक दिन में 38,772 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 94,31,691 हो गए. वहीं 443 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 1,37,139 हो गई. उसने बताया कि देश में कुल 88,47,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने के बाद मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 93.81 प्रतिशत हो गई. वहीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है.
देश में लगातार 20वें दिन भी उपचाराधीन लोगों की संख्या पांच लाख से कम है. आंकड़ों के अनुसार देश में अभी 4,46,952 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 4.74 प्रतिशत है. भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को 40 लाख के पार चली गई थी.
वहीं, कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख, 28 सितम्बर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवम्बर को 90 लाख के पार चले गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) (ICMR) के अनुसार 29 नवम्बर तक 14,03,79,976 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 8,76,173 नमूनों का परीक्षण रविवार को ही किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2020 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

