COVID-19: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में कोविड-19 के 363 नए मामले, 10 और लोगों की मौत
महाराष्ट्र के ठाणे में कोविड-19 के 363 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,28,489 हो गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए.
ठाणे (महाराष्ट्र), 22 जून : महाराष्ट्र (Maharashtra) के ठाणे में कोविड-19 के 363 नए मामले सामने आने के बाद जिले में संक्रमण के मामले बढ़कर 5,28,489 हो गए. एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ये नए मामले सोमवार को सामने आए. उन्होंने बताया कि 10 और लोगों की संक्रमण से मौत के बाद जिले में मृतक संख्या बढ़कर 10,527 हो गई. जिले में कोविड-19 से मृत्यु दर 1.99 प्रतिशत है.
जिला प्रशासन ने संक्रमण मुक्त हुए लोगों और उपचाराधीन मरीजों के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी. यह भी पढ़ें : COVID-19: फर्जी आरटी-पीसीआर रिपोर्ट तैयार करने के लिए गिरफ्तार पैथोलॉजी लैब के कर्मचारी को जमानत
इस बीच, एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पड़ोसी पालघर जिले में कोविड-19 के मामले बढ़कर 1,15,240 हो गए हैं तथा मृतक संख्या 2,492 है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2021 04:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

