COVID-19: भारत में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले, संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत
देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 3,52,991 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हुई जबकि वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बारे में बताया.
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल : देश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 (COVID-19) के 3,52,991 नए मामले आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1,73,13,163 हुई जबकि वर्तमान में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 28 लाख को पार कर गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय (Union Ministry of Health) ने इस बारे में बताया. मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह आठ बजे तक अद्यतन की गयी जानकारी के अनुसार, संक्रमण से 2,812 लोगों की मौत होने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,95,123 हो गयी है. संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के साथ उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 28,13,658 हो गयी है जो कुल संक्रमितों का 16.25 प्रतिशत है जबकि राष्ट्रीय स्तर पर कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर गिरकर 82.62 प्रतिशत हो गयी है.
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1,43,04,382 हो गयी है. मृत्यु दर गिरकर 1.13 हो गयी है. भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख का आंकड़ा पार कर गए थे. इसके बाद संक्रमण के मामले 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख के पार चले गए थे. यह भी पढ़ें : COVID वैक्सीन की कीमत को लेकर राहुल गांधी ने बोला हमला, कहा- मत बनाओ भारत को भाजपा सिस्टम का विक्टिम!
वैश्विक महामारी के मामले 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गए थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद के मुताबिक 25 अप्रैल तक 27,93,21,177 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 14,02,367 नमूनों की जांच रविवार को की गयी.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2021 10:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

