उत्तर प्रदेश: 32 वर्षीय युवक ने 2 मासूम बच्चियों के साथ किया दुष्कर्म, अपराधी फरार
उत्तर प्रदेश में चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा दो मासूम बच्चियों के साथ कथित रूप से दुष्कर्म किए जाने की घटना सामने आई है. दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहने हैं. दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी.
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में चित्रकूट जिले के राजापुर थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा दो मासूम बच्चियों के साथ कथित रूप से दुष्कर्म (Rape) किए जाने की घटना सामने आई है. दोनों बच्चियां आपस में चचेरी बहने हैं. दुष्कर्म के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है. पुलिस ने गुरुवार को इस बात की जानकारी दी. राजापुर थाना के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) गुलाब त्रिपाठी (Gulab Tripathi) ने कहा, "दो मासूम बच्चियों के साथ दुष्कर्म किए जाने की वारदात बुधवार दोपहर की है. दोनों बच्चियों की उम्र सात और आठ साल है एवं दोनों आपस में सगी चचेरी बहने हैं."
उन्होंने आगे कहा, "दोनों बच्चियां बुधवार दोपहर अपने घर के बाहर खेल रही थीं, तभी गांव का युवक बलवीर सिंह (32) उन्हें टॉफी देने के बहाने सूनसान जगह ले गया और दोनों के साथ दुष्कर्म किया. बच्चियों के चीखने की आवाज सुनकर वहां पहुंचे ग्रामीणों को देखकर वह भाग गया."
यह भी पढ़ें: अदालत ने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुष्कर्म के आरोपी को जमानत देने से इनकार किया
एसएचओ ने बताया कि परिजनों ने बुधवार की शाम थाने आकर दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट का मुकदमा दर्ज करवाया है. त्रिपाठी ने कहा, "वारदात के बाद से आरोपी गांव से फरार है, उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और पीड़ित बच्चियों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है."
वहीं, मऊ के थानाध्यक्ष सुभाषचन्द्र चौरसिया ने बताया कि जंगल में मंगलवार को बकरी चराते समय एक दस साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने के मामले में आरोपी नाबालिग दो सगे भाइयों (उम्र 15 और 12 साल) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जिन्हें किशोर न्याय बोर्ड ने सुधार गृह भेज दिया है."
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 03:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

