अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद सिद्धार्थ पिठानी मुंबई के DRDO गेस्ट हाउस से हुए रवाना : 30 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

30 Aug, 23:50 (IST)

महाराष्ट्र: अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में CBI द्वारा पूछताछ किए जाने के बाद सिद्धार्थ पिठानी मुंबई के DRDO गेस्ट हाउस से रवाना.

30 Aug, 22:49 (IST)

उत्तराखंड में 664 नए कोरोना वायरस मामले दर्ज किए गए. कुल मामलों की संख्या 19,235 हो गई है, जिनमें 5,912 सक्रिय मामले और 257 मौतें शामिल हैं : राज्य स्वास्थ्य विभाग.

30 Aug, 22:15 (IST)

JEE/NEET 2020 की परीक्षा में सम्मिलित होने वाले मेरे प्यारे बच्चों ब्लॉक/जिला मुख्यालय से परीक्षा केंद्र तक जाने की मैंने नि:शुल्क परिवहन की व्यवस्था की है: मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान

30 Aug, 21:20 (IST)

मुंबई में आज 1,237 नए मामलों और 30 मौतों की सूचना मिली. मामलों की कुल संख्या अब 1,44,626 है, जिसमें 20,325 सक्रिय मामले, 1,16,351 रिकवरी और 7,623 मौतें शामिल हैं: नगर निगम ग्रेटर मुंबई

30 Aug, 21:07 (IST)

पश्चिम बंगाल में 3,019 नए COVID-19 मामले, 3,308 रिकवरी और 50 मौतें दर्ज की गई. राज्य में COVID-19 मामलों की कुल संख्या 1,59,785 हो गई है, जिनमें 25,657 सक्रिय मामले, 1,30,952 डिस्चार्ज और 3,176 मौतें शामिल हैं: स्वास्थ्य विभाग, पश्चिम बंगाल सरकार

30 Aug, 19:55 (IST)

चंडीगढ़ में 170 नए कोविड मामले, 48 डिस्चार्ज और 7 मौतें दर्ज की गई. कुल मामले 4,155 हो गए हैं, जिनमें 2,296 डिस्चार्ज और 52 मौतें शामिल हैं: चंडीगढ़ प्रशासन

30 Aug, 18:04 (IST)

राजस्थान के परिवहन मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास का कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव आया है.

30 Aug, 17:51 (IST)

ओडिशा में बाढ़ से संबंधित घटनाओं में 17 लोगों की मौत हुई है और लगभग 10,382 घर क्षतिग्रस्त हैं. 20 जिलों के 3,256 गांवों में बाढ़ के कारण कुल 14,32,701 लोग प्रभावित हैं: राज्य सरकार

30 Aug, 17:25 (IST)

कर्नाटक के भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने रविवार यानि आज ट्वीट करते हुए बताया कि वो कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और बिना किसी लक्षण के अस्पताल में भर्ती हैं.

30 Aug, 16:58 (IST)

CM भूपेश बघेल ने सभी जिला कलेक्टरों को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित की जा रही प्रवेश परीक्षाओं जैसे आईआईटी जेईई (JEE) तथा नीट (NEET) परीक्षा के परीक्षार्थियों को उनके परीक्षा केन्द्रों तक लाने और उनकी वापसी के लिए निःशुल्क परिवहन की व्यवस्था के निर्देश दिए गए हैं: छत्तीसगढ़ CMO

Read more


30 अगस्त: आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम 'मन की बात' के जरिए देश को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी के रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण आज सुबह 11 बजे किया जाएगा. यह 'मन की बात' कार्यक्रम का 68वां संस्करण है. कार्यक्रम 'मन की बात' को देशभर में आकाशवाणी और दूरदर्शन नेटवर्क पर प्रसारित किया जाएगा. इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 26 जुलाई को 'मन की बात' कार्यक्रम के 67 वें संस्करण के तहत देश को संबोधित किया था.

वहीं दुनियाभर कोरोना वायरस का कहर अभी भी जारी है. दर दिन संक्रमितों की संख्या बढ़ती ही जारी है है. पिछले 24 घंटों में दुनिया में 2,55,763 नए मामले सामने आए हैं जबकि 5,278 संक्रमितों की मौत हो गई. अबतक 2 करोड़ 51 लाख 55 हजार लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं. इसमें से 8,45,955 लोगों ने अपनी जान गंवाई है तो वहीं 1 करोड़ 75 लाख लोग ठीक भी हुए हैं. पूरी दुनिया में 68 लाख 9 हजार एक्टिव केस हैं.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

खबरों की मानें तो 7 सितंबर से देशभर में मेट्रो चलनी शुरू हो जाएंगी. गृहमंत्रालय ने मेट्रो को लेकर नई गाइडलाइन जारी की है पर स्कूल और कॉलेज अभी बंद रहेंगे. गौरतलब है कि लॉकडाउन के एलान के बाद से ही मेट्रो सेवाएं बंद थीं. गाइडलाइन में कहा गया है कि एक सिस्टम के तहत मेट्रो सेवाएं शुरू की जाएंगी.

बात दें कि दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती से सीबीआई की टीम आज फिर पूछताछ करेगी. मामले की जांच कर रही सीबीआई ने शनिवार को भी कई घंटों तक रिया से पूछताछ की, लेकिन एजेंसी को अभी भी कई मुद्दों पर जानकारी जुटानी है, जिसके लिए रिया से लगातार तीसरे दिन पूछताछ की जाएगी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Scorecard: ऑकलैंड में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 260 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स ने जड़ा तूफानी शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Afghanistan vs Zimbabwe, 2nd T20I Match Live Score Update: शारजाह में अफगानिस्तान और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट