Hoarding Collapsed in Thane: महाराष्ट्र के ठाणे जिले में भारी बारिश के कारण शुक्रवार सुबह एक होर्डिंग गिर गई, जिससे चपेट में आने तीन गाड़ियां छतिग्रस्त हो गईं. कल्याण के तहसीलदार सचिन शेजल ने बताया कि यह दुर्घटना डोंबिवली इलाके के व्यस्त सहजानंद चौक पर सुबह करीब 10.30 बजे हुई है. इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है. घटनास्थल पर एक टीम भेजी गई है और बचाव अभियान जारी है. होर्डिंग के नीचे किसी के फंसे होने की संभावना से इनकार किया जा रहा है. होर्डिंग का सही आकार अभी पता नहीं चल पाया है.
महाराष्ट्र के ठाणे में होर्डिंग गिरने से 3 वाहन क्षतिग्रस्त
#WATCH | Maharashtra: A wooden hoarding collapsed at Sahajanand Chowk of Kalyan in Thane at 10:18 am this morning. No casualties reported, 3 vehicles were damaged in the incident.
(Source: District Information Officer, Thane) pic.twitter.com/daMjcqFhOi
— ANI (@ANI) August 2, 2024













QuickLY