देश

Karnataka Shocker: तीन कार डीलरों के प्राइवेट पार्ट्स में दिए बिजली के झटके, 7 आरोपी गिरफ्तार

कर्नाटक के कलबुर्गी से 3 व्यक्तियों के साथ बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने एक सेकेंड-हैंड कार डीलर और दो अन्य लोगों को वाहन की डिलीवरी में देरी करने पर उनके गुप्तांगों में बिजली के झटके देकर उन्हें प्रताड़ित किया.

Karnataka Shocker: तीन कार डीलरों के प्राइवेट पार्ट्स में दिए बिजली के झटके, 7 आरोपी गिरफ्तार
Representative Image

Karnataka Shocker: कर्नाटक के कलबुर्गी से 3 व्यक्तियों के साथ बर्बरता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. इस मामले में पुलिस ने 7 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने एक सेकेंड-हैंड कार डीलर और दो अन्य लोगों को वाहन की डिलीवरी में देरी करने पर उनके गुप्तांगों में बिजली के झटके देकर उन्हें प्रताड़ित किया.

आरोपियों ने चार मई को सेकेंड हैंड कार दिखाने के बहाने तीनों पीड़ितों को अगवा कर लिया था. इसके बाद उन्हें एक सूनसान जगह ले जाकर बंधक बना लिया. इस दौरान उनसे पैसे की मांग करते हुए उन्हें बड़ी बेरहमी से प्रताड़ित किया गया.

ये भी पढ़ें: Royal Enfield Blast in Hyderabad: हैदराबाद में आग लगने के बाद बाइक में हुआ विस्फोट, 10 लोग घायल- Video

तीन कार डीलरों के प्राइवेट पार्ट्स में दिए बिजली के झटके

पुलिस ने बताया कि इस वारदात में शामिल 7 आरोपियों को अरेस्ट कर लिया गया है. गिरफ्तार अपहरणकर्ताओं की पहचान इमरान पटेल, मोहम्मद मथीन उर्फ स्टील मथीन, मोहम्मद जिया उल हुसैन, मोहम्मद अफजल शेख, हुसैन शेख, रमेश और सागर के रूप में हुई है. गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं, जिनकी तलाश शुरू कर दी गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2024 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).