1 जनवरी 2021 को भारत में 60 हजार बच्चों के पैदा होने की उम्मीद: UNICEF

संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने शुक्रवार को कहा कि नए साल के पहले दिन दुनिया भर में अनुमानित 3,71,504 बच्चे पैदा होंगे, लगभग 60,000 बच्चों का जन्म अकेले भारत में होने की उम्मीद है.

Photo Credits: Wikimedia common

न्यूयार्क, 1 जनवरी: संयुक्त राष्ट्र बाल कोष (यूनिसेफ) ने शुक्रवार को कहा कि नए साल के पहले दिन दुनिया भर में अनुमानित 3,71,504 बच्चे पैदा होंगे, लगभग 60,000 बच्चों का जन्म अकेले भारत में होने की उम्मीद है. कुल मिलाकर, अनुमानित 140 मिलियन यानी 14 करोड़ बच्चे 2021 में पैदा होंगे. इस नए साल पर प्रशांत क्षेत्र में फिजी 2021 में सबसे पहले बच्चे का स्वागत करेगा, जबकि अमेरिका सबसे आखिरी बच्चे का.

यूनिसेफ ने कहा, विश्व स्तर पर नए साल के पहले दिन आधे से अधिक बच्चे 10 देशों में पैदा होने का अनुमान है: जिसमें भारत (India) में (59,995), चीन (China) (35,615), नाइजीरिया (Nigeria) (21,439), पाकिस्तान (Pakistan) (14,161), इंडोनेशिया (Indonesia) (12,336), इथियोपिया (Ethiopia) ( 12,006), यूएस (US) (10,312), मिस्र (Egypt) (9,455), बांग्लादेश (Bangladesh) (9,236) और कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य (Republic of Congo) में 8,640 बच्चे शामिल हैं. बौखलाए पाकिस्तान ने की प्रियंका चोपड़ा को UNICEF गुडविल एम्बेसडर के पद से हटाने की मांग, तो UN ने ऐसे की बोलती बंद

यूनिसेफ ने कहा, "भारत में शुक्रवार को पैदा होने वाले बच्चे 80.9 वर्ष तक जीवित रह सकते हैं." इस साल यूनिसेफ अपना 75वां वर्षगांठ मना रहा है.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Live Score Update: चेन्नई में संयुक्त राज्य अमेरिका बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जा रहा हैं हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में नीदरलैंड को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी संयुक्त राज्य अमेरिका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Preview: आज यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

USA vs NED, T20 World Cup 2026 21st Match Pitch Report And Weather Update: यूएसए बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\