Food Poisoning in Sangli: स्कूल के हॉस्टल में 23 छात्रों को फ़ूड पॉइजनिंग! उल्टी, पेटदर्द के बाद किया गया हॉस्पिटल में एडमिट, सांगली के वीटा की घटना

सांगली के वीटा एक एक निवासी स्कूल में छात्रों को रात के खाने में मटन दिया गया. मटन खाने से 23 छात्रों की तबियत बिगड़ गई. जिसके कारण उन्हें सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया.

Credit-(Pixabay)

सांगली, महाराष्ट्र: सांगली के वीटा की एक निवासी स्कूल में छात्रों को रात के खाने में मटन दिया गया. मटन खाने से 23 छात्रों की तबियत बिगड़ गई. जिसके कारण उन्हें सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट किया गया. इन लोगों की तबियत मटन खाने के बाद बिगड़ी ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है. फिलहाल सभी की तबियत ठीक है.

जानकारी के मुताबिक़ सोमवार की सुबह कुछ छात्रों को पेटदर्द,उल्टी और दस्त की शिकायत होने लगी, इसके बाद सभी छात्रों को हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही छात्रों के परिजन भी हॉस्पिटल पहुंचे. बताया जा रहा है कि रविवार की रात को निवासी स्कूल में खाने में मटन दिया गया था. जिसके कारण इन छात्रों को फ़ूड पॉइजनिंग हो गया .ये भी पढ़े:Maharashtra Food Poisoning: सांगली में फूड पॉइजनिंग के चलते बीमार पड़े 160 से अधिक छात्र, अस्पताल में भर्ती

छात्रों की तबियत अभी ठीक

सुबह जब छात्रों की तबियत बिगड़ी तो तुरंत सभी छात्रों को सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया. मटन के कारण छात्रों की तबियत बिगड़ने का अनुमान लगाया जा रहा है.

पुलिस ने जांच की शुरू

इस घटना के बाद इतनी बड़ी तादाद में छात्रों की तबियत बिगड़ने के कारण पुलिस भी इसकी जांच में जुट गई है.इस घटना के बाद पुलिस का कहना है की इस मामले में दोषी पाएं जाने पर कार्रवाई की जाएगी. इस घटना के बाद पुरे जिले में चर्चा हो रही है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

भागलपुर की ताजा खबर, 17 जुलाई 2026: कैसा रहेगा आज का मौसम? जगन्नाथ रथयात्रा, श्रावणी मेला ट्रेनें और गंगा कटाव का खतरा समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

चेन्नई लेटेस्ट न्यूज 17 जुलाई, 2026: आज गरज के साथ बारिश की संभावना, सीएम विजय का शपथ ग्रहण, ड्रोन प्रतिबंध और निगम में भ्रष्टाचार पर कार्रवाई समेत पढ़ें शहर की अन्य बड़ी खबरें

नोएडा लेटेस्ट न्यूज,17 जुलाई, 2026: आज हल्की बूंदाबांदी की संभावना, इमारत ढहने से लेकर आग की घटनाओं तक पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में

सूरत समाचार 16 जुलाई, 2026: हल्की बूंदाबांदी के साथ मध्यम बारिश के आसार, बाढ़ राहत पैकेज, यूएई से निर्वासित भारतीय और वकील पर दुष्कर्म आरोप समेत पढ़ें शहर की बड़ी खबरें एक क्लिक में