देश

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 11 बजे तक 21.39 फीसदी हुआ मतदान

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 11 बजे तक करीब 21.39 फीसदी मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में फैले 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है. चुनाव आयोग ने कहा कि 21.39 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा एक अनुमानित प्रवृत्ति है.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 11 बजे तक 21.39 फीसदी हुआ मतदान
प्रतीकात्मक तस्वीर

नई दिल्ली, 27 फरवरी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 11 बजे तक करीब 21.39 फीसदी मतदान हुआ. उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में फैले 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जारी है. चुनाव आयोग ने कहा कि 21.39 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा एक अनुमानित प्रवृत्ति है.

सुबह 11 बजे तक सबसे अधिक 25.69 प्रतिशत मतदान चित्रकूट जिले में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम 18.61 प्रतिशत बाराबंकी में हुआ. अमेठी जिले में 21.52 फीसदी, अयोध्या में 24.60 फीसदी, बहराइच में 22.79 फीसदी, गोंडा में 22.34 फीसदी, कौशांबी में 25.05 फीसदी, प्रतापगढ़ में 20 फीसदी, प्रयागराज में 18.62 फीसदी, रायबरेली में 20.11 फीसदी, श्रावस्ती में 23.17 फीसदी, सुल्तानपुर 22.48 प्रतिशत मतदान हुआ. यह भी पढ़ें : UP Assembly Election 2022- सपा-बीजेपी में काटे की टक्कर, योगी सरकार के पांच मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर

61 विधानसभा क्षेत्रों में दो करोड़ से अधिक मतदाता 692 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2022 01:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).