गुरुग्राम नगर निगम (एमसीजी) के अधिकार क्षेत्र के अंतर्गत जोन-4 में संचालित हो रहे 13 स्पा सेंटरों को सोमवार को एमसीजी जोनल टैक्सेशन ऑफिसर के नेतृत्व वाली टीम ने सील कर दिया. एमसीजी अधिकारी ने कहा कि कथित तौर पर वे वैध ट्रेड लाइसेंस के बिना काम करते पाए गए
गुरुग्राम: बिना लाइसेंस के चल रहे 13 स्पा सेंटर पर लगा ताला: 1 मार्च 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
1 मार्च 2021 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE. आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
श्रीनगर: पीडीपी (PDP) अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती (Mehbooba Mufti) ने रविवार को कहा कि जम्मू कश्मीर (Jammu-Kashmir) के लोगों के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की बहाली के लिए शांतिपूर्वक संघर्ष करना होगा. दक्षिण कश्मीर के पुलवामा (Pulwama) जिले में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुफ्ती ने कहा कि कश्मीर के लोगों को अपनी तकदीर का फैसला निराश होकर नहीं करना चाहिए बल्कि दृढ़ संकल्पित और एकजुट होकर अपना दर्द बताना चाहिए.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
मुफ्ती ने दावा किया कि युवा अधिक संख्या में आतंकवादी संगठनों में शामिल हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंदूक किसी समस्या का समाधान नहीं है. उन्होंने कहा, “हमें हमेशा शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात कहनी चाहिए और यह नहीं भूलना चाहिए कि कुछ तत्व हैं जो हमें हिंसक और चरमपंथी बताने का प्रयास करते हैं ताकि हमारी आकांक्षाओं और संघर्ष को अवैध बताया जा सके.”