तमिलनाडु में अपराधी को गिरफ्तार करने गए पुलिस वाले की हत्या, राज्य सरकार ने पुलिसकर्मी के परिवार को 50 लाख रुपये और नौकरी देने की घोषणा की: 18 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

18 Aug, 23:41 (IST)

तमिलनाडु में अपराधी को गिरफ्तार करने गए पुलिस वाले की हत्या कर दी गई. घटना के बाद राज्य के सीएम पलनास्वामी ने पुलिसकर्मी के परिवार को 50 लाख रुपये और परिवार में किसी एक सदस्य को नौकरी देने की घोषणा की हैं.

18 Aug, 22:54 (IST)

झारखंड के स्‍वास्‍थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता कोरोना पॉजिटिव पाए गए. इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर लोगों को खुद दी है.

18 Aug, 22:39 (IST)

लॉकडाउन के चलते दिल्ली मेट्रो को भारी नुकसान हुआ है. जिसके चलते दिल्ली मेट्रो ने अगस्त से कर्मचारियों के भत्तों में 50% तक कटौती का ऐलान किया है.

18 Aug, 22:20 (IST)

कोरोना के राजस्थान में मंगलवार को 1347 नए केस पाए गए. वहीं 11 की मौत हुई है

18 Aug, 21:34 (IST)

कर्नाटक में मलप्रभा नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद गडग में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं.

18 Aug, 21:33 (IST)

सीबीआई ने घूस मामले में कस्टम के अप्रेजर समेत 4 लोगों को गिरफ्तार किया है.

18 Aug, 20:59 (IST)

ओडिशा विधानसभा का मॉनसून सत्र 30 सितंबर से पहले शुरू होने वाला है.

18 Aug, 20:39 (IST)

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त आज अपने ट्रीटमेंट के सिलसिले में मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल (Kokilaben Hospital) के लिए रवाना हुए. फेफड़ों के कैंसर से पीड़ित संजय फिलहाल कोकिलाबेन अस्पताल स्थित डॉक्टरों से संपर्क में हैं और सलाह-मशविरा ले रहे हैं. 

18 Aug, 20:30 (IST)

कोरोना के महाराष्ट्र में मंगलवार को 11119 नए मरीज पाए गए. वहीं 422 की मौत हुई है.

18 Aug, 19:58 (IST)

यूपी के गौतम बुद्ध नगर में मंगलवार को कोरोना के 54 नए मामले पाए गए. जिसके बाद जिले में पीड़ितों की कुल संख्या बढ़कर 6596 हो गई है.

Read more


देश में कोरोना का कहर थमता नहीं दिख रहा है. भारत में अबतक कुल 26 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आ चुके हैं और करीब 51 हजार लोगों की मौत हो चुकी है. सोमवार को कोरोना के 57,981 नए मरीज सामने आए और 941 लोगों की मौतें हो गई. इनमें से रिकॉर्ड 57,584 लोग पिछले 24 घंटों में ठीक हुए हैं. इससे देश में रिकवरी दर लगभग 72.51 प्रतिशत हो गई है. हालांकि देश में 6,76,900 कोविड-19 मरीज अब भी सक्रिय हैं.

विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने अपने ताजा अपडेट में बताया कि सोमवार सुबह तक मामलों की कुल संख्या 2,15,98,893 थी और मौतों की संख्या 7,73,934 हो गई थी. सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक अमेरिका में अब तक 54,03,213 मामले और 1,70,052 मौतें दर्ज हो चुकी हैं. वहीं 3,340,197 मामलों और 1,07,852 मौतों के साथ ब्राजील दूसरे स्थान पर है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

सोमवार को सुरक्षाबालों ने बारामूला मुठभेड़ में लश्कर के टॉप कमांडर सहित दो आतंकियों को मार गिराया. कश्मीर के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) विजय कुमार ने बताया कि बारामूला में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) का कमांडर सज्जाद उर्फ हैदर मारा गया है. कुमार ने कहा, "बारामुला इनकाउंटर में एलईटी का टॉप कमांडर सज्जाद को ढेर कर दिया गया है." वहीं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कहा कि सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया है और एक एके रायफल व दो पिस्टल जब्त किए हैं. बता दें कि इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के दो जवान शहीद हो गए. इसके अलावा जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक ऑफिसर की भी शहीद हुए.
Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Team India vs New Zealand T20I Stats At Hagley Oval: हेग्ले ओवल में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें क्राइस्टचर्च के इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी