तमिलनाडु: डिंडीगुल जिले के पलानी इलाके में जमीन विवाद को लेकर चली गोली, 2 घायल: 16 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

16 Nov, 23:59 (IST)

तमिलनाडु केडिंडीगुल जिले के पलानी इलाके में जमीन विवाद को लेकर रविवार को एक आदमी ने फायरिंग की. जिसमें दो लोग घायल हो गए.

16 Nov, 23:39 (IST)

कर्नाटक के हस्सन में 12 दिनों के वार्षिक दर्शन के बाद हसनम्बा मंदिर के कपाट बंद हुए

16 Nov, 23:01 (IST)

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 3797 नए केस पाए गए.इसके साथ ही 99 लोगों की जान गई हैं.

16 Nov, 22:58 (IST)

चुनाव आयोग ने अभिनेता सोनू सूद को पंजाब राज्य का स्टेट आइकन बनाया

16 Nov, 22:12 (IST)

कोरोना के हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 443 नए मामले पाए गए, वहीं इस महामारी से 8 लोगों की मौत हुई हैं. राहत की बात है कि 539 लोग ठीक भी हुए हैं.

16 Nov, 21:41 (IST)

मध्य प्रदेश के इंदौर के महाराजा यशवंतराव अस्पताल से महिला ने नवजात बच्चे को चुरा लिया हैं. जिसकों लेकर पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है. अस्पताल से यह बच्चा 15 नवंबर को चोरी हुआ है.

16 Nov, 21:19 (IST)

कोरोना के चंडीगढ़ में आज 82 नए मामले पाए गए. जिसके बाद चंडीगढ़ में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,886 हो गई है.

16 Nov, 21:12 (IST)

आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर के कुलगाम के एक पुलिस पोस्ट पर ग्रेनेड से हमला किया. फिलहाल कोई हताहत नहीं हुआ है.

16 Nov, 20:30 (IST)

कोरोना के पश्चिम बंगाल में आज 3012 नए केस पाए, वहीं इस महामारी से 53 की मौत. जिसके बाद राज्य में जहां संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,34,563 हो गई है. वहीं अब तक 7714 लोगों की जान जा चुकी हैं.

16 Nov, 20:22 (IST)

पेशे से कैब ड्राइवर आशीष सुरेश नाइक को गोवा के सीएम और अन्य को धमकी भरे संदेश भेजने के लिए पोंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. अपराध में इस्तेमाल मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया है. आगे की जांच चल रही है.

Read more


महाराष्ट्र में आज से सभी धार्मिक स्थल दोबारा खुल जाएंगे. महाराष्ट्र सरकार ने इस बात का एलान किया है. इस दौरान मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना अनिवार्य होगा. साथ ही सरकार ने दिशा निर्देशों का पालन करते हुए एक दिन में सिर्फ 1000 श्रद्धालुओं को मंदिरों में दर्शन लेने की अनुमति दी गई हैं. भक्तों को ट्रस्ट के ऑनलाइन वेबसाईट पर जाकर अपनी जानकारी देनी होगी. साथ ही मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं के बीच की दूरी कम-से-कम छह फीट होनी चाहिए. 65 साल से ज्यादा उम्र के व्यक्ति, गर्भवती महिलाएं, दस साल से कम उम्र के बच्चे और जो लोग अन्य बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें घर पर ही बैठने का सलाह दिया है. कड़े नियमों के साथ महाराष्ट्र सरकार ने धार्मिक स्थल दोबारा खुले हैं.

देश में दिवाली का त्योहार लोग धूमधाम से मना रहे हैं. इसी बीच देश की राजधानी दिल्ली के लगभग आसपास के हर राज्यों में मानसून ने इस बार अपनी दस्तक दे दी है. देश के कई राज्यों में जमकर हुई हल्की बारिश से लोगों को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है. बात करें रिज के बारे में तो यहां पर भी बारिश हो रही है. इसी कड़ी में पालम में 1.8 मिमी, लोधी रोड में 0.3 मिमी, रिज में 1.2 मिमी, जाफरपुर में एक मिमी, नजफगढ़ में एक मिमी और पूसा में 2.5 मिमी बारिश दर्ज की गई . भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department) के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई हैं. जिस वजह से दिल्ली-एनसीआर में हुई हल्की बारिश से यहां के वायु गुणवत्ता में सुधार देखा गया. दिल्ली में हल्की बारिश के बाद दोपहर तक एक्यूआई 525 से घटकर 490 पहुंच गया. पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होने से वायु गुणवत्ता में सुधार होने का अनुमान है.

आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.

राजधानी दिल्ली में देर रात तक पटाखे जलाते हुए लोगों ने खुले आम एनजीटी के नियमों उन्लंघन किया. जिसके कारण कई इलाकों का एयर क्वालिटी इंडेक्स 1000 के करीब पहुंचा. दिल्ली के पालम में खुलेआम पटाखे जलाए गए. साथ ही लगातार आतिशबाजी भी होती रही, जिसके कारण सड़कों पर पटाखों का कचरा भी देखा गया. बता दें कि दिल्ली-NCR में 30 नवंबर तक पटाखों की बिक्री और जलाने पर रोक है. नियम तोड़ने वालों पर 1 लाख रुपए तक के जुर्माने का भुगदान करना होगा, फिर भी दीवाली पर दिल्लीवालों ने नियमों को ताक पर रखकर पटाखे फोड़े.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड