दक्षिण मुंबई में इमारत हादसा, 14 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
दक्षिण मुंबई के क्राफेड मार्केट के नजदीक मंगलवार रात गिरी तीन मंजिला इमारत से 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया.
मुंबई: दक्षिण मुंबई के क्राफेड मार्केट (Crawford market) के नजदीक मंगलवार रात गिरी तीन मंजिला इमारत से 14 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया. अधिकारियों ने बताया कि मंगलदास रोड स्थित यूसुफ नाम की इमारत करीब नौ बजकर 15 मिनट पर अचानक गिर गई. शुरुआती जानकारी के मुताबिक यह बहुत पुरानी इमारत थी और राज्य आवास एजेंसी म्हाडा के अधिकार क्षेत्र में थी.शुरुआत में मुंबई दमकल विभाग (Fire Brigade) ने मलबे में तीन से चार लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई थी.
बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के आपदा प्रकोष्ठ के अधिकारी ने बताया कि अग्निशमन दल के जवान और बीएमसी के कर्मचारी मौके पर मौजूद हैं तथा बचाव एवं राहत कार्य जारी है. बता दें कि दक्षिण मुंबई में जर्जर इमारत गिरने को लेकर यह पहले मामले नहीं है. इसके पहले भी कई हादसे हो चुके हैं.
Tags
संबंधित खबरें
IPL 2026: आईपीएल के इतिहास में RCB के लिए इन बल्लेबाजों ने मचाया हैं कोहराम, जड़े हैं सबसे ज्यादा छक्के; देखें कौन हैं टॉप पर
IPL 2026 Ticket Booking: कब से शुरू होगी आईपीएल 2026 की टिकट बिक्री. जानें कहां से होगी बुकिंग और कितनी हो सकती है कीमत
IPL Records: एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले टॉप-3 बल्लेबाज. विराट कोहली की बराबरी कर चूका हैं ये विस्फोटक सलामी बल्लेबाज
'तुम्हें फ्रिज में नहीं देखना चाहते': मुंबई में डेंटल छात्रा की खुदकुशी, सुसाइड नोट के आधार पर बॉयफ्रेंड गिरफ्तार
\