उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 13 ट्रेनें देरी से

उत्तर भारत के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 13 ट्रेनें दो से छह घंटे तक देर चल रही हैं. यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी. उत्तरी रेलवे के अनुसार, गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस अपने तय समय से 6.15 घंटे देर रही, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस छह घंटे और पुरु-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5.30 घंटे देर रही.

ट्रेन लेट (Photo Credits: IANS)

उत्तर भारत (North India) के कई हिस्सों में घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली करीब 13 ट्रेनें दो से छह घंटे तक देर चल रही हैं. यह जानकारी रविवार को अधिकारियों ने दी. उत्तरी रेलवे के अनुसार, गाजीपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस (Ghazipur City - Anand Vihar Terminal Express) अपने तय समय से 6.15 घंटे देर रही, रीवा-आनंद विहार एक्सप्रेस छह घंटे और पुरु-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 5.30 घंटे देर रही.

वहीं डिब्रूगढ़-नई दिल्ली ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस भी 5.30 घंटे की देरी से चल रही है, जबकि गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस अपने तय समय से पांच घंटे पीछे चल रही है.

यह भी पढ़ें: उत्तर भारत में ठंड का सितम जारी, घने कोहरे के कारण दिल्ली आने वाली 21 ट्रेनें लेट

भागलपुर-आनंद विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस 3.40 घंटे की देरी से चल रही है, जबकि हावड़ा-नई दिल्ली पूर्वा एक्सप्रेस तीन घंटे और भागलपुर-आनंद विहार गरीबरथ भी तीन घंटे की देरी से चल रही है. वहीं शनिवार को दिल्ली रवाना होने वाली करीब 24 ट्रेनें दो से छह घंटे की देरी से चल रही थी.

 

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 6 विकेट से धोया, समीर रिज़वी ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 163 रनों का टारगेट, सूर्यकुमार यादव ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Score Update: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

DC vs MI, IPL 2026 8th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड