भोपाल रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ गैंगरेप, 4 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया : 10 अक्टूबर 2019 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मुंबई आ रहे हैं. वहीँ उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रियंका गांधी के साथ 14 अक्टूबर को रायबरेली आ सकती हैं. आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव का विगुल बजने के बाद जीत को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार शुरू कर दिया है. बीजेपी के चुनाव प्रचार के लिए उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज मुंबई आ रहे हैं. वे मुंबई में दो तो वहीं महाराष्ट्र के परभणी व रावेर में एक-एक सभाओं को संबोधित करने वाले हैं. खबरों के अनुसार सीएम योगी के चुनाव प्रचार के लिए मुंबई के साथ ही दोनों जगहों पर सभाओं के लिए तैयारी पूरी हो चुकी है. सीएम योगी के सभा को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि उनके सभाओं में काफी भीड़ उमड़ने वाली है.
उत्तर प्रदेश में कांग्रेस के संगठन के नए पदाधिकारियों की घोषणा के बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी प्रियंका गांधी के साथ 14 अक्टूबर को रायबरेली आ सकती हैं. मिली जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी रायबरेली दौरे के दौरान नए पदाधिकारियों से मुलाकात करने के साथ-साथ उन लोगों को आने वाले उपचुनाव और 2022 के विधानसभा चुनाव के बारे में निर्देश देंगी.
आज के सभी मुख्य समाचार और ब्रेकिंग न्यूज पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें.
जम्मू-कश्मीर के मसले पर भारत-पाक में चल रही तनातनी के बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आ रहे हैं. जिनपिंग का ये दौरा उस वक्त हो रहा है जब पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान बीजिंग में ही हैं. शी जिनपिंग और नरेंद्र मोदी की मुलाकात तमिलनाडु के महाबलीपुरम में होगी, 11-12 अक्टूबर को होने वाले इस दौरे पर कई मसलों पर बात होगी.
वहीं दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण से निपटने के लिए 15 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान लागू किया जाएगा, जो 15 मार्च तक लागू रहेगा. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर में डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक रहेगी. पर्यावरण प्रदूषण नियंत्रण प्राधिकरण के चेयरमैन कहा कि ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के तहत दिल्ली-एनसीआर में डीजल जनरेटर पूरी तरह बंद रहेंगे. इससे किसी को छूट नहीं दी जाएगी.