VIDEO: खेत में लगे जलकूप में रोजाना 100 फीट तक उठ रहा है पानी का फव्वारा, किसान समेत कृषि विभाग के अधिकारी भी हैरान, नंदुरबार जिले की घटना
महाराष्ट्र में कई जगहों पर बोरिंग और जलकूप खोदने के बाद भी खेत में पानी नहीं लगता है, लेकिन नंदुरबार जिले के शहादा के पुसनद में एक किसान बड़ी मुसीबत में फंस गया है और उसका कारण पानी ही है.
नंदुरबार, महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में कई जगहों पर बोरिंग और जलकूप खोदने के बाद भी खेत में पानी नहीं लगता है, लेकिन नंदुरबार जिले के शहादा के पुसनद में एक किसान बड़ी मुसीबत में फंस गया है और उसका कारण पानी ही है. इस किसान के खेत में खोदे गए जलकूप में रोजाना 2 बार 100 फीट का पानी का फव्वारा ऊपर उठता है. जिसके कारण ये पानी बेकार हो जाता है और इसका फायदा भी फसल को नहीं मिल पाता है. इस घटना के बाद किसान समेत गांव के लोग भी हैरान हो गए है.
रोजाना 100 फीट पानी के फव्वारे के ऊपर उठने के कारण किसान भी डर गया है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @RitamAppMarathi नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Stone Pelting On Moving Train: चलती ट्रेन पर की पत्थरबाजी, भुसावल-नंदुरबार पैसेंजर ट्रेन की घटना, आरपीएफ पुलिस ने किया मामला दर्ज-Video
जलकूप से उठ रहा है पानी का फव्वारा
नाशिक : शहादा तालुक्यातील पुसनद येथे एका शेतकऱ्यासमोर भलतेच संकट उभे राहिले आहे. त्यांच्या शेतातील कूपनलिका रोज दोन वेळा शंभर फुटाचे पाण्याचे फवारे उडवत असल्याने शेतमालक पुरता धास्तावला आहे.
.#nashik #shahada #borewell #pusnad #watercrisis #Maharashtra pic.twitter.com/FJDdzAcRtS
— Ritam Marathi (@RitamAppMarathi) March 1, 2025
किसान ने खोदा था 800 फीट जलकूप
जानकारी के मुताबिक़ पुसनद के विनायक पाटिल ने खेत में 800 फीट गहरा जलकूप खोदा था. पिछले वर्ष सितंबर में एक रात अचानक इस जलकूप से मोटर और पाइप बाहर पड़े हुए थे. ऐसा दिखाई दिया. मानसून होने के कारण हुआ होगा, ऐसा सोचकर किसान ने भी इसपर ध्यान नहीं . इसके बाद चार से पांच दिनों से फिर से इस जलकूप से फोर्स के साथ आ रहे पानी के कारण मोटर, पाइप और वायर बाहर आ गए और पानी का फव्वारा काफी ऊपर उंचाई तक गया.
नजारा देखकर हर कोई हैरान
बताया जा रहा है कि दिन में दो बार इस जलकूप से पानी 100 फीट तक बाहर उड़ता है. इस घटना के बाद किसान समेत गांव के लोग भी हैरान हो चुके है. खेत में फसल होने के कारण ये पानी फसलों को नहीं मिल रहा है और इससे नुकसान हो रहा है. किसान ने प्रशासन से मांग की है कि इसकी जांच की जाएं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 01, 2025 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

