मुख्य समाचार
Madhya Pradesh: एमपी के 13 जिलों तक फैला बर्ड फ्लू, आगर में कुक्कुट बाजार 7 दिनों तक बंद
IANSमध्य प्रदेश में बर्ड फ्लू का दायरा तेजी से बढ़ रहा है. अब तक 13 जिलों में हुई कौओं की मौत की वजह बर्ड फ्लू पाई गई है. इसी क्रम में आगर मालवा जिले के कुक्कुट बाजार को आगामी सात दिनों के लिए एहतियातन बंद कर दिया गया है.
देश की खबरें | श्रीनगर-जम्मू राजमार्ग को यातायात के लिए खोला गया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कश्मीर घाटी में भारी बर्फबारी की वजह से करीब एक हफ्ते से बंद श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग को रविवार को यातायात के लिए खोल दिया गया । हालांकि, श्रीनगर और घाटी के कुछ इलाकों में ताजा हिमपात हुआ है।
Uttar Pradesh: योगी सरकार का बड़ा फैसला, 4 अधिकारियों को डिमोट कर चपरासी, चौकीदार बनाया गया
IANSउत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अवैध रूप से प्रमोशन पाए चार अपर जिला सूचना अधिकारियों को पदावनत कर दिया है.
West Bengal: मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का बड़ा ऐलान, पश्चिम बंगाल में फ्री मिलेगी COVID-19 वैक्सीन, सबको लगेगा मुफ्त टीका
Manoj Pandeyपीएम मोदी की सरकार ने देश में 16 जनवरी से कोरोना टीकाकरण (COVID-19 vaccination) कार्यक्रम शुरू होगा. इस बीच पश्चिम बंगाल (West Bengal) की मुख्यमंत्री ने भी एक बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने कहा है कि पश्चिम बंगाल की जनता को फ्री कोरोना वैक्सीन दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सभी को कोरोना वैक्सीन (CM Mamata Banerjee) का टिका मुफ्त में लगाया जाएगा. सीएम ममता बनर्जी ने खुद ट्वीट कर कहा, मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमारी सरकार राज्य के सभी लोगों को बिना किसी कोस्ट के COVID19 वैक्सीन की सुविधा देने की व्यवस्था कर रही है. सीएम ममता के इस फैसले को आगामी विधानसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है.
देश की खबरें | अरूणाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के तीन नए मामले
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अरूणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में तीन लोगों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुयी है, जिसके बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 16,767 पर पहुंच गयी है।
देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस के 351 नए मामले, दो की मौत
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 351 नए मामले आए हैं और दो संक्रमितों की मौत हो गयी है । राज्य सरकार के एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।
Karan Johar ने 'बेबी रैपर्स' से कराया लोगों का परिचय
IANSफिल्मकार करण जौहर ने अपने बच्चों यश और रूही की एक तस्वीर को साझा किया है, जिसमें उन्होंने उन्हें 'बेबी रैपर्स' के नाम से पुकारा है. इंस्टाग्राम पर साझा की गई इस तस्वीर में यश और हीरू को रंग-बिरंगे परिधानों और चश्मों के साथ देखा जा सकता है.
Unique Wedding: मध्य प्रदेश में सैकड़ों मेहमानों की मौजूदगी में हुई कुत्ते-कुतिया की शादी, वजह है काफी हैरान करने वाली
Anita Ramआपने अब तक कई शादियां देखी होंगी या फिर शादी समारोह में शिरकत भी की होगी, लेकिन क्या आपने कभी एक कुत्ते और कुतिया को शादी के बंधन में बंधते हुए देखा है. जी हां, आपको यह सुनकर जरूर हैरानी हुई होगी, लेकिन ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला मध्य प्रदेश के पुछीकरगवा गांव से सामने आया है, जहां सैकड़ों मेहमानों की मौजूदगी में कुत्ते-कुतिया की अनोखी शादी संपन्न कराई गई है.
जरुरी जानकारी | शीर्ष 10 कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में 1.37 लाख करोड़ रुपये की वृद्धि
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश की 10 सर्वाधिक मूल्यवान कंपनियों में से सात के बाजार पूंजीकरण में पिछले सप्ताह संयुक्त रूप से 1,37,396.66 करोड़ रुपये की वृद्धि हुई। इसमें सर्वाधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही।
देश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने नौ भारतीय मछुआरों को पकड़ा
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में नौ भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और मछली पकड़ने वाली एक नौका जब्त कर ली है।
Sonakshi Sinha को 'चोर' कह बैठीं Huma Qureshi, जानें पूरा मामला
IANSबॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी और सोनाक्षी सिन्हा के बीच शनिवार को सोशल मीडिया पर एक मीठी तकरार हुई. दरअसल, सोनाक्षी गोवा के एक रेस्तरां में अपने किसी दोस्त के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर कीं.
Jharkhand: चाची के साथ था भतीजे का अवैध संबंध, मर्डर का केस हुआ सॉल्व, दो गिरफ्तार
Manoj Pandeyझारखंड पुलिस ने वरिष्ठ पत्रकार अनिल मिश्रा के बेटे संकेत कुमार के हत्याकांड मामले में बड़ा खुलासा किया है. पुलिस के मुताबिक पत्रकार अनिल मिश्रा के बेटे मृतक संकेत मिश्रा का उसकी चाची के साथ अवैध संबंध था. जिसके कारण हत्या हुई. हत्या के मामलें में झारखंड पुलिस ने महिला समेत एक शख्स को गिरफ्तार किया है. आज तक की खबर के मुताबिक महिला का एक और पुरुष के साथ संबंध था. खबर के मुताबिक मृतक संकेत और चाची के बीच संबंध तकरीबन चार से पांच साल के बीच तक था. लेकिन जब संकेत की शादी हुई तो वो अपनी चाची से दूर रहने लगा. इसी दरम्यान एक 33 वर्षीय चाची ने ही घरेलू नौकर के साथ के साथ अवैध संबधं बन गए. जो संकेत को नागवार लगने लगे.
देश की खबरें | डा. राज अय्यर : अमेरिकी सेना में मुख्य सूचना अधिकारी का ओहदा संभालने वाले पहले भारतवंशी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु से ताल्लुक रखनेवाले सूचना विशेषज्ञ डॉ. राज अय्यर ने अमेरिकी सेना में मुख्य सूचना अधिकारी का पद हासिल कर दुनिया के सबसे ताकतवर देश और उसकी संबद्ध सेनाओं को सूचना एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले बेहतर बनाए रखने की जिम्मेदारी संभाल ली है।
खेल की खबरें | भारतीय खिलाड़ियों ने दर्शकों के खराब बर्ताव की शिकायत की, सीए ने माफी मांगी
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारत और आस्ट्रेलिया के बीच तीसरे क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन रविवार को कुछ मिनट के लिए खेल रुका जब मेहमान टीम के खिलाड़ियों ने यहां सिडनी क्रिकेट मैदान (एससीजी) पर दर्शकों द्वारा अपशब्दों की शिकायत की।
जरुरी जानकारी | वृहत आर्थिक आंकड़े, कंपनियों के तिमाही परिणाम, वैश्विक प्रवृत्ति तय करेंगे बाजार की चाल: विश्लेषक
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह मुद्रास्फीति समेत वृहत आर्थिक आंकड़ों की घोषणा तथा कंपनियों के तिमाही परिणाम के अलावा वैश्विक रुख से तय होगी। विश्लेषकों ने यह अनुमान जताया है।
विदेश की खबरें | पोम्पिओ ने ताइवान के साथ राजनयिक संपर्क स्थापित करने पर लगे प्रतिबंध हटाए
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ट्रंप प्रशासन ने ताइवान के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने की की वकालत की है । प्रशासन ने बृहस्पतिवार को ऐलान किया कि संयुक्तराष्ट्र में दूत केली क्राफ्ट ताइवान जाएंगी। अमेरिकी घोषणा के बाद चीन ने इसकी तीखी आलोचना की और चेताया कि अमेरिका को भारी कीमत चुकानी होगी।
विदेश की खबरें | कैपिटल में घुसने और हमलावरों का साथ देने के आरोपी सांसद ने इस्तीफा दिया
BhashaGet Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. रिपब्लिकन पार्टी के सदस्य डेरिक इवांस ने गवर्नर जिम जस्टिस को पत्र लिखकर कहा कि वह अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं।
Bigg Boss 14 Eviction: Jasmin Bhasin की एलिमिनेशन की घोषणा करके रों पड़े Salman Khan, नहीं रोक पाए आंसू (Watch Video)
Team Latestlyसलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस 14' का ये हफ्ता काफी इमोशन से भरा रहा. इस हफ्ते कंटेस्टेंट्स के घरवालों ने उनसे मुलाकात की जिसके चलते ये सभी काफी भावुक नजर आए. आज वीकेंड का वार एपिसोड में एक सदस्य घर से बेघर होगा.
Dwarf Giraffes Viral Video: नामीबिया और युगांडा में पहली बार दिखे बौने जिराफ, वायरल वीडियो देख आप भी रह जाएंगे दंग
Anita Ramवैज्ञानिकों ने हाल ही में अफ्रीका के विभिन्न हिस्सों से दो बौने जिराफ की खोज की है, जिन्हें देखकर आपको अपनी आंखों पर यकीन नहीं होगा. 2018 में वैज्ञानिकों ने नामीबिया (Namibia) में 2.6 मीटर लंबा जिराफ खोजा था. तीन साल पहले उन्होंने युगांडा के वन्यजीव पार्क में 2.8 मीटर लंबा जिराफ भी पाया था.
World Hindi Day 2021: विश्व में बढ़ रही है हिंदी की स्वीकार्यता, सभी सीमाओं को पार कर आगे बढ़ रही है यह भाषा
PBNS Indiaआज विश्व के विभिन्न देशों में द्रुत गति से हिंदी का प्रसार हो रहा है. वास्तव में भाषा, किसी भी सीमा में आबद्ध नहीं हो सकती. निरंतर प्रवाहमान भाषा ही विकसित और परिष्कृत होती है. हिंदी विश्वभाषा की क्षमताओं से संपन्न है. व्यापार,कृषि, उद्योग, मनोरंजन,अध्ययन-अध्यापन और विमर्श की भाषा हिंदी सभी सीमाओं को पार कर बढ़ती ही जा रही है.