Zero Trailer: आ गया शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' का शानदार ट्रेलर
शाहरुख खान, अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ की फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर सबसे पहले यहां देखें
जिस पल का सभी को इंतजार था आज वो पल आ ही गया. एक तरफ जहां शाहरुख खान आज 53 साल के हो गए हैं वहीं आज वो अपनी फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर भी दर्शकों को दिखा रहे हैं. मुंबई में आयोजित इवेंट में मीडिया की मौजूदगी में फिल्म 'जीरो' का ट्रेलर बेहद ग्रैंड अंदाज में लॉन्च किया गया.
फिल्म के इस ट्रेलर को इंटरनेट पर फैंस के लिए रिलीज किया गया है. ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर शाहरुख के साथ इस फिल्म की टीम मौजूद थी जिसने मिलकर एक साथ इस ट्रेलर को रिलीज किया.
जैसा कि हमें पता है इस फिल्म में शाहरुख बौने व्यक्ति का किरदार निभा रहे हैं, ट्रेलर में उनका मजेदार अंदाज हमें देखने को मिलता है. उनके किरदार का नाम बउआ सिंह रखा गया है जो अपने मस्त-मौजी अंदाज में नजर आ रहे हैं. फिल्म के उनका अंदाज उनके डायलॉग्स को देखने के बाद इस फिल्म से वाकई सभी की उम्मीदें भी बढ़ जाएंगी.
इस फिल्म में अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ जैसी अभिनेत्रीयों के चलते ये और भी स्पेशल हो गई है. इस फिल्म का निर्देशन आनंद एल राय ने किया है और ये फिल्म 21 दिसंबर, 2018 को रिलीज होने जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 04:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

