Mahakumbh Girl: कौन हैं फरमान खान? 'महाकुंभ गर्ल' मोनालिसा भोसले ने परिवार के विरोध के बीच जिनसे रचाया अंतरधार्मिक विवाह

'कुंभ मेला वायरल गर्ल' के रूप में मशहूर मोनालिसा भोसले ने महाराष्ट्र के अभिनेता और मॉडल फरमान खान से शादी कर ली है. परिवार के कड़े विरोध के बीच इस जोड़े ने सुरक्षा के लिए केरल को चुना और तिरुवनंतपुरम के एक मंदिर में विवाह बंधन में बंध गए.

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले ने बॉयफ्रेंड फरमान खान से शादी की (Photo Credits: Inastagram)

तिरुवनंतपुरम: 2025 के महाकुंभ मेले (Mahakumbh Mela) की वायरल तस्वीरों (Viral Pics) से रातों-रात नेशनल क्रश (National Crush) बनीं 18 वर्षीय मोनालिसा भोसले (Monalisa Bhosle) ने बुधवार को अपने साथी फरमान खान (Farman Khan) के साथ अंतरधार्मिक विवाह (Interfaith Marriage)  कर लिया. मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर (Indore) की रहने वाली मोनालिसा और महाराष्ट्र के फरमान खान (Farman Khan) ने अपने विवाह के लिए केरल को एक 'सुरक्षित ठिकाने' के रूप में चुना. यह शादी तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram) के पास अरुमन्नूर श्री नयनार देव मंदिर (Arumanoor Sri Nainaar Deva Temple) में संपन्न हुई, जो पिछले कुछ दिनों से चले आ रहे पारिवारिक ड्रामे और तनाव का सुखद अंत था. यह भी पढ़ें: 'महाकुंभ गर्ल' मोनालिसा भोसले ने रचाई शादी: जबरन विवाह से बचकर केरल पहुंचीं, बॉयफ्रेंड फरमान खान संग लिए सात फेरे

कौन हैं फरमान खान?

मोनालिसा के पति फरमान खान महाराष्ट्र के रहने वाले एक अभिनेता और मॉडल हैं. वे मराठी और हिंदी मनोरंजन उद्योगों में सक्रिय रहे हैं. फरमान और मोनालिसा की मुलाकात लगभग 18 महीने पहले फेसबुक के जरिए हुई थी.

शादी के बाद मीडिया से बात करते हुए फरमान ने बताया कि उनकी असली बॉन्डिंग एक फिल्म के सेट पर काम करने के दौरान शुरू हुई थी. हालांकि वे पिछले छह महीनों से आधिकारिक तौर पर एक-दूसरे को डेट कर रहे थे, लेकिन फरमान का कहना है कि उनका जुड़ाव बहुत गहरा है; फरमान ने साझा किया, 'हमारी कहानी छह महीने की है, लेकिन यह साठ साल पुरानी महसूस होती है.' उन्होंने यह भी बताया कि प्यार का इजहार पहले मोनालिसा ने किया था.

महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले के बॉयफ्रेंड फरमान खान केरल में – देखें वीडियो

मंदिर में हुए सात फेरे, दिग्गज नेता बने गवाह

विवाह समारोह पूरी तरह पारंपरिक तरीके से संपन्न हुआ. मोनालिसा लाल साड़ी और सिंदूर में नजर आईं, वहीं फरमान ने पारंपरिक सफेद शर्ट और मुंडू (धोती) पहनी थी. इस शादी की खास बात यह रही कि इसमें केरल के कई दिग्गज नेता शामिल हुए.

शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी, माकपा राज्य सचिव एम.वी. गोविंदन और सांसद ए.ए. रहीम ने कार्यक्रम में पहुंचकर जोड़े का समर्थन किया. मंत्री शिवनकुट्टी ने इस विवाह की सराहना करते हुए इसे धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का प्रतीक बताया.

पुलिस सुरक्षा में हुई शादी

यह शादी इतनी आसान नहीं थी। मोनालिसा अपनी मलयालम फिल्म 'नागम्मा' की शूटिंग के लिए केरल में थीं, तभी उनके परिवार ने उन पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. मोनालिसा के अनुसार, उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और उन पर किसी रिश्तेदार से शादी करने का दबाव डाल रहा था.

अपनी सुरक्षा के लिए इस जोड़े ने थम्पानूर पुलिस स्टेशन का दरवाजा खटखटाया. पुलिस ने मोनालिसा के पिता जय सिंह भोसले को थाने बुलाकर बात की. चूंकि मोनालिसा कानूनी रूप से वयस्क (18 वर्ष) हैं, इसलिए पुलिस ने उनके स्वतंत्र निर्णय लेने के अधिकार की पुष्टि की और उन्हें सुरक्षा घेरे में विवाह स्थल तक पहुंचाया.

मोनालिसा भोसले और फरमान खान ने अपनी लव स्टोरी के बारे में खुलकर बात की - देखें वीडियो

'सुरक्षा और आजादी के लिए घर लौटने से इनकार'

मोनालिसा ने मीडिया को बताया कि वह अपने घर वापस नहीं जाना चाहती थीं, क्योंकि उन्हें अपनी सुरक्षा और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का खतरा महसूस हो रहा था. उन्होंने केरल की धर्मनिरपेक्ष छवि और वहां मिली सुरक्षा की तारीफ की. फिलहाल यह जोड़ा फिल्म जगत में अपना करियर जारी रखने और साथ मिलकर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बना रहा है.

Share Now

\