बॉलीवुड

क्या करण जौहर की पार्टी के दौरान नशे में थे कई बॉलीवुड सितारें? कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने किया विरोध

कुछ दिन पहले करण जौहर ने अपने घर एक पार्टी रखी थी. जिसमें दीपिका, रणबीर, अर्जुन, मलाइका और विक्की कौशल जैसे कई बड़े सितारें पहुंचे थे. जिसका वीडियो करण ने शेयर किया था. सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि इस पार्टी में कई सितारें ड्रग्स के नशे में थे.

क्या करण जौहर की पार्टी के दौरान नशे में थे कई बॉलीवुड सितारें? कांग्रेस नेता मिलिंद देवड़ा ने किया विरोध
मिलिंद देवड़ा (Image Credit: Facebook/Instagram)

हाल ही में डायरेक्टर करण जौहर (Karan Johar) ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था. इस वीडियो में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) से लेकर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) तक नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा शुरू हो गई कि क्या पार्टी के दौरान कुछ सितारें ड्रग्स (Drugs) के नशे में थे? दरअसल भाजपा विधायक मनजिंदर सिंह सिरसा (Manjinder S Sirsa) ने इस वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा कि देखिए कैसे बॉलीवुड स्टार्स नशे की हालत में दिखाई दे रहे हैं. मैं इसका विरोध करता हूं.

जिसके बाद कांग्रेस के बड़े नेता मिलिंद देवड़ा (Milind Deora) ने ट्वीट करके साफ किया कि ये सब बातें महज अफवाह है और कोई भी सेलेब्स वहां नशे की हालत में नहीं था. मिलिंद देवड़ा ने लिखा कि “मेरी पत्नी भी उस पार्टी में मौजूद थी जो वीडियो में नजर आ रही हैं. वहां कोई भी नशे की हालत में नहीं था. सो जिन्हें आप नहीं जानते उनके बारे में झूठ फैलाना बंद करें. मुझे उम्मीद है कि आप माफी मांगेंगे. यह भी पढ़े: 'डियर कॉमरेड' का हिंदी रीमेक बनाएंगे करण जौहर

आपको बता दे कि वीडियो में जब कैमरा विक्की कौशल की तरफ जाता है तो वो नाक पोछते हुए दिखाई देते है जबकि अयान मुखर्जी कोई चीज अपने पीछे छिपाते हुए. इतना ही नहीं विक्की के पीछे सफ़ेद पाउडर जैसी कोई चीज दिखाई दे रही हैं. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है की पार्टी में ड्रग्स भी मौजूद थी.

हालंकि अभी तक इस मामले पर पार्टी में शामिल किसी भी बॉलीवुड सितारें ने सफाई नहीं दी हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2019 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).