शुरू हुई दीपिका पादुकोण की शादी की रस्म, सामने आई नंदी पूजा की खूबसूरत पिक्चर्स
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की शादी 14 और 15 नवंबर को रखी गई है जिसकी जानकारी इन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इस महीने 14 और 15 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. इसके लिए अब शादी की रस्में भी शुरू हो गई हैं. दीपिका अब अपने काम से ब्रेक लेकर अपने घर बैंगलोर पहुंच गई हैं. वहां अब शादी की तैयारी को लेकर भी काम किया जा रहा है. हाल ही में दीपिका के घर नंदी पूजा की गई जिसकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल भी हो रही है. इन फोटोज में दीपिका ट्रेडिशनल अवतार में नजर आ रही हैं.
दीपिका की हेयर स्टाइलिंग टीम की मेंबर शालीन नथनी ने अपने इंस्टाग्राम पर उनकी फोटोज को शेयर किया है. इन पिक्चर्स में दीपिका बिलकुल सेलिब्रेशन मूड में नजर आ रही हैं.
ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण ने शुरू की शादी की तैयारी, सामने आई ये तस्वीरें
आपको बता दें कि रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर कयास लगाया जा रहा है कि ये इटली के कोमो लेक के करीब सात फेरे लेंगे. शादी में बॉलीवुड से उनके बेहद करीबी दोस्त और यार नजर आएंगे.
जाहिर सी बात है कि अब रणवीर और दीपिका की शादी को लेकर परिवार में काफी उत्साह है. उनके फैमिली मेंबर्स इस इवेंट को ग्रैंड बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं और ये फोटोज उसी बात के सबूत हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2018 01:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

