बॉलीवुड

विराट कोहली बने सुपर हीरो, सामने उनका ये TRAILER VIDEO

विराट कोहली यहां अपने अब तक के सबसे एक्शन भरे अंदाज में नजर आ रहे हैं

विराट कोहली बने सुपर हीरो, सामने उनका ये TRAILER VIDEO
विराट कोहली (Photo Credits: Youtube)

विराट कोहली को लेकर हाल ही मीडिया में खबर थी कि वो किसी फिल्म के साथ अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं.  लेकीन बात में इस बात का खुलासा हुआ कि वो एक किसी फिल्म नहीं बल्कि एक गारमेंट्स ब्रैंड के लिए प्रचार कर रहे हैं जिसके तहत उनके आकर्षक पोस्टर्स सोशल मीडिया पर शेयर किए गए. उस पोस्टर में बताया गया कि विराट ‘ट्रेलर: द मूवी’ में नजर आएंगे.

इसके बाद अब विराट की इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है. इसमें विराट #Wrogn ब्रैंड का प्रचार कर रहे हैं. विराट यहां एक एक्शन हीरो के रूप में नजर आ रहे हैं जो दुनिया को तबाही से बचाने निकला है.

वीडियो बेहद मजेदार है और इसे देखने के बाद फैंस के मन में विराट को रियल फिल्म प्रोजेक्ट में देखने की इच्छा जरूर जाग जाएगी. बता दें कि हाल ही में विराट को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया. इस दौरान अनुष्का शर्मा भी उनके साथ मौजूद थी. विराट ने अपनी एक फोटो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर की है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 26, 2018 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).