मनोरंजन

Koffee With Karan Season 7: करण जौहर के चैट शो में Vijay Deverakonda ने अपनी लव लाइफ के बारे में कही दिल जीत लेने वाली बातें

कॉफी विद करण सीजन 7 के चौथे एपिसोड में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे दिखाई देंगे. यह शो 28 जुलाई को शाम 7 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

Koffee With Karan Season 7: करण जौहर के चैट शो में Vijay Deverakonda ने अपनी लव लाइफ के बारे में कही दिल जीत लेने वाली बातें
करण जौहर (Photo Credits: Instagram)

Koffee With Karan Season 7: कॉफी विद करण सीजन 7 के चौथे एपिसोड में विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे दिखाई देंगे. यह शो 28 जुलाई को शाम 7 बजे डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा. इस चाट शो में विजय ने अपनी लव लाइव के सवाल पर दिल जीत लेने वाला जवाब दिया है.

 सस्पेंस-थ्रिलर फिल्म 'दोबारा' का मिस्ट्री से भरा ट्रेलर हुआ रिलीज, Taapsee Pannu और Anurag Kashyap फिर आए साथ

स्टार्स अपनी पर्सनल लाइफ, लव लाइफ और क्लोज फ्रेंड्स से जुड़ें सवालों पर कम ही बात करते हैं. लेकिन वहीं बात करें डिज्नी प्लस हॉटस्टार के शो कॉफी विद करण सीजन 7 की तो यह शो हर धूम मचा रहा है, जिसमें स्टार्स को दिलखोल बात करते हुए देखा जाता है. इसके चौथे एपिसोड में सुपरस्टार और बी-टाउन एक्ट्रेसेज के बीच सबसे ट्रेंडिंग क्रश, विजय देवरकोंडा अपनी को-एक्टर और पॉपुलर फेस अनन्या पांडे के साथ दिखाई देने वाले हैं. ऐसे में जब शो के होस्ट करण जौहर ने दोनों से दिल, करियर और काम को लेकर सवाल किए, तो दोनों ही स्टार्स इस पार बात करते दिखे. ऐसे में विजय देवरकोंडा जो हमेशा खुद को लो प्रोफाइल रखते हैं, ने शो पर फाइनली अपनी लव लाइफ के बारे में बात की और बताया कि वो क्यों अपने रिलेशनशिप स्टेटस को ओपन नहीं करते हैं.

शो में करण जौहर ने विजय से पूछा था कि क्या वो रिलेशन में हैं, लेकिन विजय देवरकोंडा ने कुछ भी कन्फर्म किए बिना कहा, जिस दिन मैं शादी करूंगा और मेरे बच्चे होंगे, उस दिन मैं सबसे ये बात कहूंगा, तब तक मैं किसी को ठेस नहीं पहुंचाना चाहूंगा जो मुझे प्यार करता है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो आपको एक अभिनेता के रूप में प्यार करते हैं और आपके पोस्टर उनकी दीवार पर, उनके फोन में हैं. वे मुझे इतना प्यार और सराहना देते हैं कि मैं उनका दिल नहीं तोड़ना चाहता.

रश्मिका मंदाना ने ट्रेडिशनल लुक में ढाया कहर, एक्ट्रेस का स्टनिंग लुक देख यूजर्स का दिल होने लगा धक-धक

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 27, 2022 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).