Vicky Kaushal-Katrina Kaif Wedding: आज शादी के बंधन में बंधेंगे 'कैटरीना-विक्की'
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ गुरुवार शाम राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस होटल फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक दोपहर 1.00 बजे विक्की कौशल 'सेहरा' बांधेंगे, जिसके बाद वह बारात लेकर कैटरीना से शादी करने पहुंचेंगे.
जयपुर, 9 दिसम्बर : विक्की कौशल और कैटरीना कैफ गुरुवार शाम राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के सिक्स सेंस होटल फोर्ट बरवारा में शादी के बंधन में बंध जाएंगे. सूत्रों के मुताबिक दोपहर 1.00 बजे विक्की कौशल 'सेहरा' बांधेंगे, जिसके बाद वह बारात लेकर कैटरीना से शादी करने पहुंचेंगे.
कौशल और कैटरीना कैफ हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार शादी करेंगे और होटल के शीश महल इलाके में बने विशेष कांच के मंडप में सात फेरे लेंगे. वीआईपी मेहमानों के लिए शीश महल के सामने खाने की व्यवस्था की गई है और पार्टी देर रात तक चलेगी. चौथ का बरवाड़ा में स्थित किला राजपूत शासकों द्वारा 14वीं शताब्दी में बनवाया गया था जिसे सिक्स सेंस कंपनी ने एक आलीशान हेरिटेज होटल में तब्दील कर दिया है. शादी समारोह में बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हो रही हैं. यह भी पढ़ें : परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड में पूरे किए 10 साल, कहा-अभी तो सफर शुरू हुआ है
किले की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है और किसी को भी होटल में मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति नहीं है. मोबाइल फोन रखने वालों के लिए डिजिटल मीडिया सुरक्षा स्टिकर का उपयोग किया जा रहा है. डिजिटल मीडिया सुरक्षा स्टिकर तकनीक का उपयोग करके हाई-प्रोफाइल शादी को गुप्त रखा जा रहा है ताकि आयोजन स्थल के अंदर से कोई फोटो या वीडियो लीक न हो. विवाह स्थल पर सभी के मोबाइल के कैमरे में डिजिटल मीडिया सुरक्षा स्टिकर लगाए जा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 09, 2021 02:53 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

