बॉलीवुड

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने परिवार संग देखी फिल्म सुपर 30, खुशी से फुले नहीं समा रहें हैं ऋतिक रोशन

ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 बॉक्स ऑफिस पर मजबूत साबित हो रही हैं. 6 दिन में ये फिल्म 60 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है. ऐसे में ऋतिक रोशन की इस फिल्म को अब उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने भी देखा और उन्हें ये फिल्म पसंद आई.

उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू ने परिवार संग देखी फिल्म सुपर 30, खुशी से फुले नहीं समा रहें हैं ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन और वैंकेया नायडू (Image Credit: Instagram)

12 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) की फिल्म सुपर 30 (Super 30) बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर अच्छा बिजनेस कर रही हैं. पिछले 6 दिनों में 60 करोड़ से उपर की कमाई कर चुकी हैं. ऋतिक की इस फिल्म को आम जनता का ही नहीं बल्कि बड़े बड़े नामों का भी साथ मिल रहा हैं. बुधवार को सुपर 30 की पूरी टीम ने देश के उपराष्ट्रपति (Vice President) वैंकेया नायडू (Venkaiah Naidu) से मुलाकात की. जिसके बाद उपराष्ट्रपति ने अपने परिवार (Family) के साथ ऋतिक रोशन की इस फिल्म को देखा.

सुपर 30 की टीम और उपराष्ट्रपति के इस मुलाकात की कई तस्वीरें सामने आईं हैं. खुद ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उपराष्ट्रपति के साथ की तस्वीर साझा की है. ऋतिक ने सोशल मीडिया पर लिखा देश के उपराष्ट्रपति श्री वैंकेया नायडू से मिलने का मौका मिला. इस दौरान काफी जानकारी भरी बातें जानने को मिली. इस मुलाकात के लिए शुक्रिया सर.

तो वहीं उपराष्ट्रपति के ट्विटर हैंडल से भी बात की जानकारी दी गई कि उन्होंने अपने पूरे परिवार के साथ ऋतिक की इस फिल्म को देखा. जिसके बाद ऋतिक ने भी अपनी खुशी जाहिर की.

वैसे आपको बता दे कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस (Devendra Fadnavis) की पत्नी अमृता फड़णवीस (Amruta Fadnavis) को भी सुपर 30 फिल्म बेहद पसंद आई है. ऋतिक ने उनसे मुलाक़ात तस्वीर शेयर की थी. जिसके बाद अमृता फड़णवीस ने ऋतिक के इस फिल्म की तारीफ की.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2019 11:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).