बाल बाल बचे वरुण धवन, कुली नंबर 1 के सेट पर एक्शन के दौरान मुश्किल में पड़ी जान
वरुण धवन और सारा अली खान की ये फिल्म 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की रीमेक है. जिसे डेविड धवन ही डायरेक्ट कर रहे हैं.
बॉलीवुड स्टार वरुण धवन (Varun Dhawan) से जुड़ी एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. क्योंकि फिल्म कुली नंबर 1 (Cooli No 1) के सेट पर एक स्टंट सीन के दौरान वरुण धवन की जान पर बन आई थी. लेकिन वहां मौजूद स्टंट कॉर्डिनेटर्स (Stunt Coordinators) की मदद से जैसे तैसे वरुण को बचा गया. दरअसल वरुण धवन पिछले कई महीनों से सारा अली खान के साथ फिल्म कूली नंबर 1 के सीक्वल की शूटिंग कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर वरुण धवन कई बार सारा के साथ तस्वीरें भी शेयर करते दिखाई देते रहे हैं. ये फिल्म अगले साल मई महीने में रिलीज होने जा रही हैं. इस फिल्म को लेकर लोगों में काफी उत्सुकता है. इस बीच से वरुण से जुड़ी ये परेशान कर देने वाली खबर सामने आई है.
मिड डे की खबर के मुताबिक पुणे से कुछ दूर फिल्म कूली नंबर 1 की शूटिंग चल रही थी. इस सीन में एक कार को चट्टान से उल्टा लटकाया गया था. इस कार में वरुण धवन थे. सीन शुरू होने से पहले सुरक्षा के सारे पैमाने चेक के गए थे. वहीं फिल्म के स्टंट डायरेक्टर्स और स्टंट कॉर्डिनेटर्स ने वरुण के साथ इस सीन को कई बार फिल्माया भी था. लेकिन रियल सीन के दौरान गड़बड़ हो गई और कार का दरवाजा लॉक हो गया.
चट्टान से लटकी कार में फंसे वरुण धवन कई कोशिशों के बाद भी कार से बाहर नहीं निकल पा रहे थे. हालांकि इस दौरान वरुण घबराए नहीं और शांत बने रहे. जिसके बाद जैसे तैसे वरुण अपने स्टंट कॉर्डिनेटर्स की मदद से कार के बाहर निकल गए.
वरुण धवन और सारा अली खान की ये फिल्म 1995 में आई गोविंदा और करिश्मा कपूर की रीमेक है. जिसे डेविड धवन ही डायरेक्ट कर रहे हैं. जिन्होंने गोविंदा की फिल्म को डायरेक्ट किया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 27, 2019 03:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

