ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी के बाद इसलिए नहीं बदला अपना नाम, बताई ये बड़ी वजह

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को अब 18 साल होने आए हैं

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना (Photo Credits: Twitter)

अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) की शादी को अब 18 साल होने आए हैं. फिल्मों के अलावा बॉलीवुड में इन्होंने अपनी ऑफ स्क्रीन केमिस्ट्री से भी दर्शकों का दिल जीता. एक तरफ जहां अक्षय ने खिलाड़ी के रूप में अपनी पहचान मजबूत की तो वहीं ट्विंकल ने एक एक्ट्रेस के साथ लेखिका के रूप में लोगों का दिल जीता. अब शादी के कई साल बाद ट्विंकल ने बताया कि उन्होंने अक्षय के साथ शादी तो की लेकिन अपना सरनेम क्यों नहीं बदला.

हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में ट्विंकल ने बताया कि ये एक ऐसा सवाल है जो उन्हें बिलकुल भी नहीं पसंद. उन्होंने कहा, "मैंने शादी की है ना कि ब्रैंडेड हुई हूं. मैं कोई छोटी कंपनी नहीं हूं जिसे गोदरेज जैसी बड़ी कंपनी ने टेक ओवर कर लिया हो, और इसलिए मैं अपना नाम बदलूं."

ट्विंकल ने ये भी बताया कि वो अक्षय के साथ जब कार राइड्स पर जाती हैं तो उन्हें अपनी किताबें पढ़कर सुनाती हैं क्योंकि अक्षय किताबें ज्यादा पढ़ते नहीं और इसलिए उन्होंने उनकी किताबें भी नहीं पढ़ीं.

मीडिया में आई ताजा रिपोर्ट्स में बताया गया कि ट्विंकल का जन्मदिन मनाने के लिए अक्षय अपने पूरे परिवार के साथ थाईलैंड (Thailand) गए हुए हैं. यहां ये सभी मिलकर ट्विंकल का 44वां जन्मदिन मनाएंगे.

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs THA W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Score Update: दुबई में भारत महिला और थाईलैंड महिला के बीच खेला जा रहा है ग्रुप ए का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India Women vs Thailand Women, Women's Asia Cup 2026 3rd Match Live Toss And Scorecard: दुबई में थाईलैंड महिला की कप्तान नरुएमोल चाईवाई ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दुबई में टीम इंडिया बनाम थाईलैंड के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

IND-W vs THA-W Women's Asia Cup 2026 3rd Match Toss Winner Prediction: महिला एशिया कप में भारत और थाईलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी