टीवी

Video : आपस में भिड़े टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ये दो एक्टर्स

इस वीडियो में ऋषि अपने कोस्टार मोहसिन खान के साथ लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं.

Video : आपस में भिड़े टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के ये दो एक्टर्स
ऋषि ने इस वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया (Photo Credits : Instagram)

बुधवार को 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अभिनेता ऋषि देव ने अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में ऋषि अपने कोस्टार मोहसिन खान के साथ लड़ते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो में दोनों एक दूसरे के साथ हाथापाई करते हुए दिख रहे हैं. सोशल मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है. बता दें कि इस शो में ऋषि नक्श का किरदार निभाते हैं और मोहसिन उनके ब्रदर इन लॉ कार्तिक का रोल प्ले करते हैं. अगर आपको यह खबर पढ़कर हैरानी हुई तो घबराएं मत क्योंकि यह एक फनी वीडियो है.

इस वीडियो को शेयर करते वक्त ऋषि ने लिखा कि, " मोहसिन खान के साथ हैंड टू हैंड फाइट. यह मिशन इम्पॉसिबल देखने का असर है. अगर आपने यह फिल्म देखी हैं तो आप रिलेट कर पाएंगे. बाहर इंतजार करने के लिए शुक्रिया, मोहेना कुमारी"

अब इस वीडियो के कैप्शन को पढ़कर तो आपको अंदाजा हो ही गया होगा कि ऋषि और मोहसिन ने टॉम क्रूज की फिल्म 'मिशन इम्पॉसिबल फॉलआउट' के एक सीन को रिक्रिएट करने की कोशिश की है. फैन्स उनके इस स्टंट को बेहद पसंद कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2018 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).