प्रेग्नेंट हैं यह टीवी एक्ट्रेस, बेबी बंप की तस्वीर शेयर कर फैन्स को दी खुशखबरी
डेली सोप 'ये हैं मोहब्बतें' में नजर आ चुकी इस अभिनेत्री ने सोमवार सुबह अपने फैन्स को एक ऐसी खबर दी जिसे जानकर उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा
डेली सोप 'ये हैं मोहब्बतें' में नजर आ चुकी अभिनेत्री मिहिका वर्मा ने सोमवार सुबह अपने फैन्स को एक ऐसी खबर दी जिसे जानकर उनके फैन्स की खुशी का ठिकाना ही नहीं रहा. अपने आधिकारिक इन्स्टाग्राम अकाउंट पर मिहिका ने अपने पति आनंद कापिया के साथ एक तस्वीर शेयर की. इस तस्वीर में मिहिका का बेबी बंप नजर आ रहा है. तस्वीर को कैप्शन देते हुए मिहिका ने लिखा कि, "Knock knock...❤️". साल 2016 में आनंद और मिहिका की शादी हुई थी. अब 2 साल बाद मिहिका के प्रेग्नेंट होने की खबर सुनकर उनके फैन्स काफी खुश हैं.
मिहिका द्वारा शेयर की गई तस्वीर पर काफी कमेंट्स भी आ रहे हैं. लोग उन्हें शुभकामनाएं देते हुए नजर आ रहे हैं.
आपको बता दें कि मिहिका ने टीवी शो 'विरुद्ध' से अपने करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद उन्हें 'कितनी मोहब्बत है', 'किस देश में है मेरा दिल', 'ये है आशिकी' और 'इतना करो न मुझे प्यार' जैसे डेली सोप्स में देखा गया था. वह 'ये हैं मोहब्बतें' नामक शो में भी नजर आई थी पर शादी रचाने से पहले उन्होंने इस शो को छोड़ दिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 02, 2018 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

