Shocking : 'ये हैं मोहब्बतें' टीवी शो के इस अभिनेता ने शेयर किया बेडरूम सीन की मेकिंग का Video
मंगलवार को इस अभिनेता ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है.
हाल ही में अभिनेता रिभु मेहरा का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज किया गया था. इस म्यूजिक वीडियो का नाम है, "रे पिया'. इस वीडियो में उनके साथ स्नेहा नामानंदी को भी देखा जा सकता है. मंगलवार को रिभु ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया जिसने सबको हैरानी में डाल दिया है. दरअसल, इस वीडियो के लिए रिभु और स्नेहा को एक मेक आउट सीन शूट करना था. रिभु ने इस सीन की मेकिंग के वीडियो को अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया. वीडियो शेयर करते वक्त उन्होंने लिखा कि, "मेरे लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो की मेकिंग. 'रे पिया' जी म्यूजिक कंपनी पर रिलीज हो चुका है."
इस वीडियो को देखकर सभी इस सोच में हैं कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया. स्पॉटबॉय डॉट कॉम से बात करते हुए रिभु ने कहा कि, "यह सीक्वेंस काफी अहम था. हम चाहते थे कि यह सीन क्लासी दिखें. हमारी यह सोच थी कि इसे वल्गर नहीं दिखना चाहिए. मैं स्नेहा से उसी दिन मिला था. इसलिए हमारे पास एक दूसरे को जानने का बहुत कम समय था. हमारे डायरेक्टर असलम खान और डीओपी प्रदीप के बिना इस सीन को शूट करना नामुमकिन था."
खबरों की माने तो स्नेहा को संजय दत्त की फिल्म 'तोरबाज' में देखा जाएगा. रिभु मेहरा ने टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में अहम रोल निभाया था. उन्हें इस शो में निखिल के किरदार में देखा गया था. टीवी शो 'ये हैं मोहब्बतें' में करण पटेल और दिव्यंका त्रिपाठी ने मुख्य भूमिका निभाई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 08:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

